Home चर्चा में भाजपा अनुसूचित जाती मोर्चा द्वारा पदयात्रियों को फल,बिस्किट,चाय,पेय जल इत्यादि वितरित किया...

भाजपा अनुसूचित जाती मोर्चा द्वारा पदयात्रियों को फल,बिस्किट,चाय,पेय जल इत्यादि वितरित किया गया

6
0

दंतेवाडा संवाददाता – रिकेश्वर राणा

दंतेवाड़ा | भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत शारदीय नवरात्री के उपलक्ष्य में बस्तर की आराध्य देवी माँ दंतेश्वरी के दर्शन हेतु दंतेवाड़ा आ रहे श्रद्धालु पदयात्रियों को भाजपा अनुसूचित जाती मोर्चा द्वारा भाजपा कार्यालय के बहार सेवा हेतु चौपाल लगाकर निशुल्क भोजन,पेयजल,नमो टी स्टाल में चाय एवं बिस्किट तथा फल वितरित किया गया | भाजपा अनुसूचित जाती मोर्चा दंतेवाड़ा अध्यक्ष एवं पार्षद धनसिंग नाग ने बताया की विधायक चैतराम अटामी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता के निर्देशानुसार आज दंतेवाड़ा अनुसूचित जाती मोर्चा द्वारा पदयात्रियों को सेवा दिया जा रहा है साथ ही धनसिंग नाग ने क्षेत्रवासियों को शारदीय नवरात्री के पावन पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दिया |

इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष दंतेवाड़ा जय भंसाली,मंडल महामंत्री मोहन ठाकुर,राजेश बोरबन,कमल ठाकुर,परमेन्द्र यादव,आनन्त कश्यप,तुलसी राम नाग, सुरेंद्र नाग, दिनु राम नाग, राजेश बघेल, दलीराम नाग, बचेली मंडल से नरेश चौहान, वेणु प्रसाद,अरेन्द्र सहदेव,सोना ,दिनेश अनिल खुरा, विजय पुनेम, अमित मौर्या,अरुण नाग, प्रफुल अटामी, सुमित मौरिया, रविशंकर अटामी, रवि समेत समस्त भाजपा पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता उपस्थित रहे |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here