Home मनोरंजन शाहरुख-गौरी खान के खिलाफ समीर वानखेड़े की मानहानि याचिका, ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’...

शाहरुख-गौरी खान के खिलाफ समीर वानखेड़े की मानहानि याचिका, ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ को लेकर पहुंचे हाईकोर्ट

171
0

एक्टर शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी खान एक बार फिर से मुश्किलों में फंस गए हैं. आईआरएस समीर वानखेड़े  ने उनके खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में मानहानि का केस दर्ज कराया है. उन्होंने इस कपल पर आरोप लगाया है कि आर्यन खान की वेब सीरीज ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में उनकी छवि को नुकसान पहुंचाया गया है.

बता दें कि पूर्व नारकोटिक्स अधिकारी समीर वानखेड़े  ने आर्यन खान  द्वारा निर्देशित सीरीज, ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में अपने किरदार धूमिल करने पर नेटफ्लिक्स और शाहरुख खान के खिलाफ दिल्ली उच्च न्यायालय में याचिका दायर की है.

शाहरुख खान  और उनकी कंपनी के साथ इस सीरीज के मेकर्स रेड चिलीज एंटरटेनमेंट से समीर वानखेड़े ने 2 करोड़ रुपये का हर्जाना मांगा है, जिसे वो कैंसर रोगियों के इलाज के लिए टाटा मेमोरियल कैंसर अस्पताल को दान करने का दावा करते हैं. समीर वानखेड़े  ने अपने बयान में बताया गया है कि वानखेड़े ने अभिनेता और गौरी खान की कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड, ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स और अन्य के खिलाफ स्थायी और जरूरी रोक, घोषणा और मुआवज़ की मांग की है. वे रेड चिलीज द्वारा बनाई गई और नेटफ्लिक्स पर टीवी सीरीज “द बैड्स ऑफ बॉलीवुड” के हिस्से के रूप में दिखाए गए एक झूठे, बुरी नीयत से बनाए गए और मानहानिकारक वीडियो से आहत हैं.”

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here