संवाददाता – निलेश सिंह
अकलतरा:
अम्बेडकर उद्यान में आज RDSWS संस्था द्वारा संचालित निःशुल्क कोचिंग सेंटर के बच्चों, पंचायत प्रतिनिधियों और महिला समूह ने मिलकर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर सामूहिक रूप से 50 पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पौधों की देखभाल करने का संकल्प भी लिया। महिला समूह की सदस्यों ने वृक्षों के महत्व पर चर्चा करते हुए कहा कि स्वच्छ व हरियाली भरे वातावरण के लिए वृक्षारोपण जरूरी है। पंचायत प्रतिनिधियों ने भी इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के सामाजिक कार्यों से आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित वातावरण तैयार होगा।

इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने और उन्हें सुरक्षित रखने के लिए सेंटर के बच्चे और महिला समूह सक्रिय भूमिका निभाएंगे। वृक्षारोपण कार्यक्रम के माध्यम से समाज में हरियाली और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सकारात्मक संदेश गया, कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पंचायत प्रतिनिधि व ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।









