Home चर्चा में प्रधानमंत्री सड़क का हुआ बेड़ागर्क; सड़क पर उतरे ग्रामीण

प्रधानमंत्री सड़क का हुआ बेड़ागर्क; सड़क पर उतरे ग्रामीण

7
0

बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा

छोटे देवड़ा में पीएम सड़क हो गई है बुरी तरह बेहाल 
 धान संग्रहण केंद्र से निकलने वाले ट्रकों ने बिगाड़ा हुलिया 

बकावंड। विकासखंड बकावंड की ग्राम पंचायत छोटे देवड़ा में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनी सड़क की बड़ी दुर्गति हो चुकी है। इस सड़क पर छोटे मंझोले वाहनों और पैदल चलने वालों का गुजरना भी मुश्किल हो गया है। धान संग्रहण केंद्र से निकलने वाले ओवरलोड ट्रकों ने इस सड़क का बेड़ागर्क कर दिया है। इसे लेकर आज गांव के पंच, सरपंच, युवा और बड़ी संख्या में ग्रामीण सड़क पर उतर आए थे।
छोटे देवड़ा बस स्टैंड से लेकर गेगरा मुंडा तक प्राधानमंत्री सड़क बेहद जर्जर हो चली है। गांव के लोगों, गर्भवती महिलाओं और स्कूली बच्चों कीचड़ से भरी इस सड़क पर चलने में बड़ी कठिनाई हो रही है। यहां आएदिन दुर्घटना होती रहती है। कुछ दिन पहले एक ओवर लोड ट्रक स्लिप होकर गांव के एक मकान में जा पलटा था। गनीमत रही कि तब कोई जनहानि नहीं हुई। इस सड़क पर प्रतिदिन 50 से 100 तक ओवरलोड ट्रक चलते हैं। सड़क की दुर्दशा को लेकर आज छोटे देवड़ा के सरपंच संतोष कुमार कश्यप, देवा साहू, अनंत भारती, गुड्डू भारती, धनुर्जय, बलराम, भादू राम, पीलूराम, टिल्लू राम, राजाराम समेत पचासों ग्रामीण सड़क पर उतर आए। सरपंच संतोष कश्यप और ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए सड़क का तत्काल डामरीकरण कराने और ओवरलोड ट्रकों पर प्रतिबंध लगाने की मांग पुरजोर ढंग से उठाई।

पारिश्रमिक में कटौती
सरपंच संतोष कुमार कश्यप ने बताया कि धान संग्रहण केंद्र में गांव के मजदूरों को काम नहीं मिलता अगर मिलता भी है तो उनके साथ दुर्व्यवहार करके काम करवाया जाता हैं। स्थानीय मजदूरों से 10- 10और 12-12 घंटे तक काम लिया जाता है। गांव के काम करने वाले मजदूरों को प्रतिमाह पारिश्रमिक राशि 8880 मिलती थी। अब 880 रुपए की कटौती कर वर्तमान में 8 हजार रुपए ही दिए जा रहे हैं। महिला मजदूरों को सुबह 8 बजे से काम करने बुला लिया जाता है। उनसे कई कई घंटों तक काम करवाया जाता है। अधिकारी कर्मचारी रविवार के दिन छुट्टी मनाते हैं और संग्रहण केंद्र में भी रविवार की छुट्टी रहती है, मगर इस दिन भी मजदूरों से जमकर काम लिया जाता है। सरपंच संतोष कुमार कश्यप और ग्रामीणों ने कहा है कि अगर इन मसलों का जल्द निराकरण नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here