Home खेल भारत बना एशिया का बादशाह, पाकिस्तान को हराकर 9वीं बार चैंपियन

भारत बना एशिया का बादशाह, पाकिस्तान को हराकर 9वीं बार चैंपियन

197
0

संयुक्त अरब अमीरात में खेले जा रहे टी20 एशिया कप के फाइनल मुकाबले में भारत ने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया है। इस जीत के साथ भारत नौवीं बार एशिया कप का चैंपियन बना है। इससे पहले भारत ने 7 बार वनडे और 1 बार टी20 फॉर्मेट में एशिया कप का खिताब जीता था।

बता दें कि दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। इसके बाद सलमान अली आगा की कप्तानी वाली पाकिस्तान की पारी 19.1 ओवर में 146 रन के स्कोर पर सिमट गई। जवाब में 147 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 19.4 ओवरों में 5 विकेट खोकर 150 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। रिंकू सिंह ने चौका लगाकर भारत को जीत दिलाई। भारत की इस जीत के हीरो तिलक वर्मा रहे, जिन्होंने 69 रन की नाबाद पारी खेली।

पाकिस्तान की टीम को इस मैच में साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने शानदार शुरुआत दिलाई। पहले विकेट के लिए दोनों बल्लेबाजों ने 9.4 ओवर में 84 रन जोड़े। साहिबजादा इस मैच में 38 गेंदों में 57 रन बनाए, इस दौरान उन्होंने पांच चौका और तीन छक्का लगाया। इसके अलावा फखर जमान ने 35 गेंदों में 47 रन बनाए। वहीं सैम अयूब ने 11 गेंदों में 14 रन की पारी खेली। इसके अलावा का पाकिस्तान के 8 बल्लेबाज सिंगल डिजिट स्कोर बनाकर आउट हुए। पाकिस्तान का स्कोर एक वक्त पर 113/2 था, लेकिन यहां से अगले 8 विकेट 33 रन के अंदर गंवा बैठे। अच्छी शुरुआत के बाद पाकिस्तान की पारी पूरी तरह से लड़खड़ा गई। उनकी टीम 19.1 ओवर में ही सिमट गई।

भारत की गेंदबाजी की बात करें तो कुलदीप यादव ने 4 विकेट लिए। इसके अलावा जसप्रीत बुमराह, वरुण और अक्षर ने 2-2 विकेट लिए।

147 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही। अभिषेक शर्मा जो इस पूरे एशिया कप में शानदार बैटिंग करते हुए नजर आए थे वह इस मैच में सिर्फ 5 रन बना पाए। वहीं उपकप्तान शुभमन गिल ने 10 गेंदों में 12 रन बनाए। कप्तान सूर्या इस मैच में भी फ्लॉप रहे, वह 5 गेंदों में सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हुए। संजू ने 21 गेंदों में 24 रन बनाए। 77 के स्कोर भारत को चौथा झटका था।

यहां से तिलक वर्मा और शिवम दुबे ने पारी को संभाला। दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 60 रन की पार्टनरशिप हुई। 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर दुबे आउट हुए। 22 गेंदों वह 33 रन बनाकर आउट हुए। तिलक वर्मा ने इस मैच में भारत के लिए शानदार बल्लेबाजी की। 53 गेंदों में 69 रन बनाकर नाबाद लौटे। इस दौरान उन्होंने तीन चौके और चार छक्के लगाए। तिलक भारत की इस जीत में सबसे बड़े हीरो साबित हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here