नवरात्रि के आठवें दिन माँ दुर्गा के महागौरी स्वरूप की पूजा की जाती है। ये दिन पवित्रता, तपस्या और करुणा का प्रतीक माना जाता है।
माँ महागौरी का स्वरूप:
श्वेत वस्त्रों में सजी, गौर वर्ण वाली माँ महागौरी का वाहन बैल है। उनके चार हाथों में त्रिशूल, डमरू और वरमुद्रा होती है। उनका शांत रूप साधकों को शांति और सुख प्रदान करता है।
पूजा की विशेष विधि:
– माँ को सफेद फूल, खीर, मिश्री, नारियल का भोग अर्पित करें।
– कन्या पूजन करें और उन्हें भोजन कराकर उपहार दें।
– माँ से मन की शुद्धता, कष्टों से मुक्ति और कृपा की कामना करें।
मंत्र:
“ॐ देवी महागौर्यै नमः”
पंडित विशेष:
पंडितों के अनुसार अष्टमी पर की गई पूजा से पूर्व जन्म के दोष भी दूर होते हैं। इस दिन की गई साधना से सभी कष्टों का निवारण होता है और मन को शांति मिलती है।









