Home चर्चा में     मिट्टी के रावण का लाठियों से पीट पीट कर वध

    मिट्टी के रावण का लाठियों से पीट पीट कर वध

19
0
मुंगेली संवाददाता – सुनील पाठक
मुंगेली/ दशहरा उत्सव समिति द्वारा बीआर साव स्कूल के मैदान में 2 अक्टूबर विजयादशमी के अवसर पर 60 फीट ऊंचे  रावण का दहन उपमुख्यमंत्री अरुण साव की उपस्थिति में श्रीराम लक्ष्मण की झांकी द्वारा भव्य आतिशबाजी के बीच शाम 6 बजे किया जाएगा।
       ज्ञातव्य है कि दशहरा उत्सव समिति द्वारा लगभग 35 वर्षों से रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिसमें भगवान श्रीराम लक्ष्मण व हनुमान जी की झांकी के द्वारा रावण का दहन किया जाता है। आगर स्कूल दाऊपारा से झांकी निकलकर गाजेबाजे व आतिशबाजी के बीच नगर के मुख्य मार्गों से होकर वीर शहीद धनंजय सिंह राजपूत स्टेडियम बीआर साव स्कूल मैदान पहुँचेंगी। झांकी पहुँचने पर मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री अरुण साव,विधायक पुन्नूलाल मोहले,जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय,जनपद अध्यक्ष रामकमल सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला,उपाध्यक्ष जयप्रकाश मिश्रा एवं अन्य जनप्रतिनिधियों व दशहरा उत्सव समिति के सदस्यों के द्वारा श्रीराम लक्ष्मण की पूजा अर्चना की जाएगी इसके बाद श्रीराम लक्ष्मण द्वारा धनुष बाण से रावण,कुम्भकर्ण व मेघनाद का वध किया जाएगा।  कार्यक्रम के प्रारंभ में भव्य आतिशबाजी की जाएगी। दशहरा उत्सव समिति के सदस्यों के द्वारा विशेष तैयारियां की जा रही है। साथ ही प्रशासन व नगर पालिका के देखरेख में बेरिकेडिंग, मैदान समतलीकरण, विद्युत व्यवस्था आदि का कार्य किया जा रहा है।
    मिट्टी के रावण का लाठियों से पीट पीट कर वध
मुंगेली की अनोखी खासियत, गोवर्धन परिवार की परंपरा के अनुरूप मिट्टी के रावण का वध गोवर्धन परिवार के साथ आयी यादवों एवं अन्य नागरिकों की टोली  द्वारा लाठियों से पीट पीटकर किया जाता है। उपस्थित लोग मिट्टी के रावण की मिट्टी लेने के लिए जुटे रहते हैं इस संबंध में मान्यता है कि जो व्यक्ति मिट्टी के रावण का अंश मात्र मिट्टी अपने घर की तिजोरी में रखता है उसकी बरकत होती है, जिनके पास तिजोरी नहीं है वे अपने घर के चूल्हे में इस मिट्टी को लगाते थे किंतु अब गैस व इंडक्शन चूल्हे के जमाने में रावण की मिट्टी आशीर्वाद स्वरूप घर के पूजा कमरे में रखते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here