बिहार विधानसभा चुनाव की तारीख सामने आ गई है। चुनाव आयोग ने सोमवार को जानकारी दी है कि बिहार में 243 विधानसभा सीटों के लिए विधानसभा चुनाव कुल 2 चरण में आयोजित कराए जाएंगे। चुनाव आयोग ने बताया है कि बिहार में 6 नवंबर और 11 नवंबर को वोटिंग होगी। चुनाव आयोग के मुताबिक, विधानसभा चुनाव का रिजल्ट 14 नवंबर की तारीख को जारी किया जाएगा। पहले चरण में 121 सीटों और दूसरे चरण में 122 सीटों पर वोटिंग होगी।
| इवेंट | पहला चरण | दूसरा चरण |
| राजपत्र अधिसूचना जारी करने की तारीख | 10.10.2025 | 13.10.2025 |
| नामांकन करने की अंतिम तिथि | 17.10.2025 | 20.10.2025 |
| नामांकन की जांच की तिथि | 18.10.2025 | 21.10.2025 |
| उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तिथि | 20.10.2025 | 23.10.2025 |
| मतदान की तिथि | 06.11.2025 | 11.11.2025 |
| रिजल्ट | 14.11.2025 | 14.11.2025 |









