Home मुख्य ख़बरें संगीत से सियासत तक! मैथिली ठाकुर के चुनावी मैदान में उतरने की...

संगीत से सियासत तक! मैथिली ठाकुर के चुनावी मैदान में उतरने की चर्चा गर्म

180
0

जबलपुर।

लोक गायिका मैथिली ठाकुर के राजनीति में कदम रखने की चर्चा एक बार फिर सुर्खियों में है। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले उनके नाम को लेकर राजनीतिक गलियारों में जबरदस्त हलचल मची हुई है। इस बीच जबलपुर के भेड़ाघाट में आयोजित नर्मदा महोत्सव में शामिल होने पहुंचीं मैथिली ठाकुर ने कहा —
“अगर मुझे चुनाव लड़ने का मौका मिलता है, तो यह मेरे लिए बहुत बड़ी बात होगी। जिस तरह पिछले कुछ दिनों से चर्चाएं हो रही हैं, उससे लगता है कि कुछ नया होने वाला है।”

बीजेपी नेताओं से मुलाकात के बाद बढ़ी अटकलें

हाल ही में मैथिली ठाकुर ने भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावडे और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय से मुलाकात की थी। इसके बाद से उनके बीजेपी से विधानसभा चुनाव लड़ने की अटकलें और भी तेज हो गई हैं। राजनीतिक जानकार इसे बिहार की सियासत में एक बड़ा संकेत मान रहे हैं।

जनता से जुड़ाव और ईमानदारी पर जोर

मैथिली ठाकुर ने कहा —
“अगर राजनीति में आती हूं, तो मेरा मकसद रहेगा कि लोगों की मदद किस तरह से बेहतर ढंग से कर सकूं। मैं हर काम दिल से और पूरी ईमानदारी के साथ करना चाहती हूं।”
उन्होंने आगे कहा कि वे हर उम्र और तबके के लोगों से आसानी से जुड़ सकती हैं, और यही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।

बिहार की सियासत में अब यह सवाल तेज़ी से उठ रहा है — क्या लोक संगीत की मधुर आवाज़ अब राजनीति के मंच से भी गूंजेगी?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here