Home अंतर्राष्ट्रीय पाकिस्तान में फिर निशाना बनी जाफर एक्सप्रेस: बम धमाके से पटरी से...

पाकिस्तान में फिर निशाना बनी जाफर एक्सप्रेस: बम धमाके से पटरी से उतरी ट्रेन, 7 घायल; बलूच विद्रोहियों ने ली जिम्मेदारी

59
0

पाकिस्तान के क्वेटा में जाफर एक्सप्रेस को एक बार फिर बनाया गया निशाना। ट्रेन को टारगेट करते हुए बम धमाका किया गया है। धमाके की वजह से ट्रेन पटरी से उतर गई जिसमें 7 लोग घायल हुए हैं। बम धमाके की जिम्मेदारी बलूच विद्रोही समूह बलूच रिपब्लिकन गार्ड्स ने जिम्मेदारी ली है। जिस वक्त ट्रेन को निशाना बनाया गया उस वक्त वह पेशावर की ओर जा रही थी। जाफर एक्सप्रेस को इससे पहले भी निशाना बनाया गया था और इस ट्रेन को हाईजैक कर लिया गया था।

बलूच रिपब्लिकन गार्ड्स के प्रवक्ता ने एक प्रेस रिलीज जारी कर कहा , “हम शिकारपुर-बीआरजी में जाफर एक्सप्रेस पर हुए विस्फोट की जिम्मेदारी लेते हैं। आज, बलूच रिपब्लिकन गार्ड्स (BRG) के स्वतंत्रता सेनानियों ने शिकारपुर और जैकोबाबाद के बीच स्थित सुल्तान कोट में रिमोट-कंट्रोल IED विस्फोट के साथ जाफर एक्सप्रेस को निशाना बनाया। ट्रेन पर उस समय हमला किया गया जब कब्जा करने वाली पाकिस्तानी सेना के जवान उसमें यात्रा कर रहे थे। विस्फोट के कारण कई सैनिक मारे गए और घायल हो गए, और ट्रेन के छह डिब्बे पटरी से उतर गए। BRG इस हमले की जिम्मेदारी लेता है और घोषणा करता है कि बलूचिस्तान की आजादी तक ऐसे ऑपरेशन जारी रहेंगे।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here