Home मुख्य ख़बरें आरकेएम पॉवर प्लांट में दर्दनाक हादसा — लिफ्ट गिरने से दो मजदूरों...

आरकेएम पॉवर प्लांट में दर्दनाक हादसा — लिफ्ट गिरने से दो मजदूरों की मौत, सात घायल

158
0

सक्ती-

सक्ती जिले के डभरा स्थित आरकेएम पॉवर प्लांट में आज सुबह बड़ा हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि निर्माण कार्य के दौरान मजदूरों को लेकर जा रही लिफ्ट अचानक गिर गई। इस दर्दनाक दुर्घटना में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूत्रों के अनुसार, लिफ्ट को करीब 75 फीट ऊंचाई तक जाना था, लेकिन लगभग 40 फीट ऊपर पहुंचने के बाद उसका संतुलन बिगड़ गया और वह तेज़ी से नीचे आ गिरी। हादसे के बाद प्लांट परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

घायल मजदूरों को तुरंत फोर्टिंग हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही मजदूरों के परिजन और साथी मौके पर पहुंच गए और प्लांट प्रबंधन के खिलाफ नाराज़गी जताते हुए हंगामा करने लगे।

स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को काबू में किया और हादसे की जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here