बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के हिजाब लुक वाले ऐबू धाबी के टूरिज्म ऐड ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। इस ऐड में दीपिका और उनके पति रणवीर सिंह एकसाथ दिखाई दे रहे हैं और दीपिका हिजाब पहनकर शेख जायद ग्रैंड मस्जिद के प्रति सम्मान प्रकट करती नजर आ रही हैं।
सोशल मीडिया पर इस ऐड को लेकर जमकर बहस हो रही है। कुछ लोग दीपिका के हिजाब लुक और उनकी आउटफिट को लेकर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। वहीं, उनके पक्ष में भी कई लोग पोस्ट कर रहे हैं, जिसमें उनकी शादी और हिंदू रीति-रिवाजों से जुड़ी तस्वीरें भी शामिल हैं।
कई सोशल मीडिया यूजर्स ने दीपिका के हिजाब लुक की तारीफ की है और उन्हें विदेशी संस्कृति को प्रमोट करने के लिए उत्साहित बताया है। वहीं कुछ लोग यह सवाल उठा रहे हैं कि वही जोश और उत्साह अगर भारत की संस्कृति को बढ़ावा देने में दिखाया जाता, तो और बेहतर होता।
दीपिका और रणवीर की यह वीडियो ऐड अब वायरल हो रही है और इंटरनेट पर इसके समर्थन और आलोचना दोनों के पोस्ट तेजी से साझा किए जा रहे हैं।









