Home मनोरंजन De De Pyaar De 2 की रिलीज डेट हुई सामने, 14 नवंबर...

De De Pyaar De 2 की रिलीज डेट हुई सामने, 14 नवंबर को होगी सिनेमाघरों में

65
0

अजय देवगन जल्द ही साल 2019 की हिट फिल्म दे दे प्यार दे का सीक्वल लेकर आ रहे हैं। हाल ही में एक्टर ने De De Pyaar De 2 की रिलीज डेट का ऐलान किया है। इस फिल्म में उनके साथ रकुल प्रीत सिंह फिर से नजर आएंगी।

अजय देवगन ने सोशल मीडिया पर फिल्म का मोशन पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि फिल्म का सीक्वल बेहद अहम है और दर्शक देख पाएंगे कि आशीष को आयशा के पेरेंट्स का अप्रूवल मिलेगा या नहीं। फिल्म 14 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

साल 2019 की फिल्म में अजय देवगन, रकुल प्रीत सिंह और तब्बू मुख्य भूमिका में थीं। नए सीक्वल में तब्बू नहीं होंगी, लेकिन इसके अलावा आर माधवन, गौतमी कपूर, मीजान जाफरी, जावेद जाफरी और इशिता दत्ता जैसे नए चेहरे शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here