Home चर्चा में मोबाइल टॉवर के रेडियेशन से मर रहे हैं परिंदे!

मोबाइल टॉवर के रेडियेशन से मर रहे हैं परिंदे!

24
0

बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा

एटीसी टॉवर पर लगे एयरटेल एंटीना को हटाने की मांग जोर पकड़ी 
कलेक्टर, कमिश्नर और थाना प्रभारी से शिकायत 
जगदलपुर। नगर के अंबेडकर वार्ड में लगे एक मोबाइल टॉवर से फैल रहे रेडियेशन से पक्षी मर रहे हैं और आसपास के रहवासियों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। वहां के निवासियों ने अपने मोहल्ले में एटीसी टॉवर पर लगे एयरटेल एंटीना को हटाने की मांग को लेकर कलेक्टर, नगर निगम आयुक्त एवं थाना प्रभारी को लिखित शिकायत सौंपी है।
वार्डवासियों का कहना है कि इस मोबाइल टावर से निकलने वाला रेडिएशन उनके स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव डाल रहा है।
वार्डवासियों ने नगर निगम के राजस्व सभापति संग्राम सिंह राणा से मुलाकात कर टॉवर को हटाने की मांग की। राजस्व सभापति ने तुरंत इंडस टॉवर एवं एयरटेल कंपनी के प्रतिनिधियों से बात की और कहा कि मामले की रेडिएशन जांच कराई जाएगी तथा यह भी देखा जाएगा कि टॉवर वर वैध है या अवैध? उन्होंने कहा कि अगर जांच में गड़बड़ी पाई गई तो टॉवर को हटाने की कार्रवाई की जाएगी। वार्ड के निवासियों का कहना है कि टॉवर से निकलने वाले रेडिएशन के कारण आसपास के लोग अस्वस्थ महसूस कर रहे हैं और पक्षियों की मृत्यु तक हो रही है। यह एक गंभीर स्वास्थ्य संबंधी मुद्दा है, इसलिए टॉवर को हटाकर अन्य उपयुक्त स्थान पर लगाया जाना चाहिए। इस दौरान पार्षद कैलाश नाग, वसीम खान, जागे प्रसाद गुप्ता, अमित मेहरा, अनिता दूधी, गायत्री सोनी, शैल सोनी, अनिता, प्रेम मनी, वर्षा, संगीता, रंजना, सोनाली, मुक्ता, ललिता, मनीता सहित बड़ी संख्या में मोहल्लेवासी उपस्थित रहे। और सभी ने टॉवर को तत्काल हटवाने की मांग की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here