Home मुख्य ख़बरें धनतेरस से पहले IRCTC की वेबसाइट ठप, तत्काल टिकट बुकिंग में यात्रियों...

धनतेरस से पहले IRCTC की वेबसाइट ठप, तत्काल टिकट बुकिंग में यात्रियों को भारी दिक्कत

27
0

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) की वेबसाइट एक बार फिर ठप हो गई है. आज सुबह जैसे ही लाखों लोग तत्काल कोटे की टिकट बुकिंग के लिए साइट पर पहुंचे, वेबसाइट और मोबाइल ऐप दोनों ने काम करना बंद कर दिया. धनतेरस से एक दिन पहले यह समस्या आने से यात्रियों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है.

रेलवे के नियमों के अनुसार, सुबह 10 बजे एसी क्लास (AC Class) के लिए और 11 बजे नॉन-एसी क्लास के लिए तत्काल टिकट बुकिंग शुरू होती है. आज यानी शुक्रवार को धनतेरस (शनिवार) की टिकट बुकिंग खुलनी थी. लेकिन ठीक उसी समय वेबसाइट डाउन हो गई. कई यात्रियों ने सोशल मीडिया पर लिखा कि लॉगिन करने के बाद पेज लोड नहीं हो रहा था और ऐप बार-बार बंद हो रहा था.

IRCTC के अधिकारियों ने बताया कि “तकनीकी कारणों से सर्वर में समस्या आई है, जिसे ठीक करने के लिए हमारी तकनीकी टीम काम कर रही है. जल्द ही सेवा बहाल कर दी जाएगी.”

वेबसाइट पर एक संदेश दिखाई दे रहा है: “Downtime Message: अगले एक घंटे तक बुकिंग और कैंसिलेशन सेवा इस साइट पर उपलब्ध नहीं है. असुविधा के लिए खेद है. कैंसिलेशन या टीडीआर फाइल करने के लिए कृपया कस्टमर केयर नंबर 14646, 08044647999 या 08035734999 पर संपर्क करें, या etickets@irctc.co.in पर ईमेल करें.”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here