Home चर्चा में करंट लगने से महिला की मौत

करंट लगने से महिला की मौत

12
0

बस्तर संवाददाता अर्जुन झा 
जगदलपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किलेपाल की कर्मचारी रिंकी कश्यप की की करंट लगने से मौत हो गई। वह घर की सफाई करते समय फ्रिज के खुले तारकी चपेट में आ गई थी। 35 साल की रिंकी कश्यप पिता पितूराम कश्यप किलेपाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी थी। रिंकी कल दोपहर किलेपाल के पटेल पारा स्थित अपने घर की साफ-सफाई कर रही थी। इसी दौरान फ्रीज के कटे हुए तार में फैले करंट की चपेट में आ गई और उसकी मृत्यु हो गई। हादसे के वक्त रिंकी की मां दूसरे कमरे की सफाई में व्यस्त थी। जब रिंकी काफी देर तक अपने कमरे से नहीं निकली तो उसकी मां ने आवाज लगाई। अंदर से कोई जवाब नहीं मिलने पर मां ने कमरे में जाकर देखा तो वहां रिंकी जमीन पर पड़ी मिली। पड़ोसियों के सहयोग से उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, मगर डॉक्टर उसे बचा नहीं पाए। रिंकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किलेपाल में दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी के रूप में कार्यरत थी और पिछले तीन साल से ओपीडी पर्ची, आयुष्मान कार्ड और अन्य कार्यों में सहयोग करती थी। कोड़ेंनार थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here