संवाददाता – विमल सोनी
बिलासपुर के बिनोवा नगर दुर्गा पूजा पंडाल में दीपावली के पावन पर्व पर मां काली की स्थापना कर विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की गई। पूजा में आरती कर बिलासपुर नगर निगम के पूर्व नेता प्रतिपक्ष व पार्षद रविंद्र सिंह ने आशीर्वाद प्राप्त किया। श्री सिंह ने नगर व प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि के लिए मां से प्रार्थना की। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारी बी के गोलदार जीवन घोष राहुल दुबे संगीत मोइत्रा बारीक विश्वास अमित चक्रवर्ती सुब्रत बनर्जी आशीष मजूमदार सत्यजीत भौमिक अशोक बोस प्रशांत पांडेय दीपक मजूमदार अनिल चंदेल दिलीप साहू संजय दवे उत्तम चटर्जी राघवेंद्र सिंह संदीप मिश्रा बबलू केसरवानी प्रवीण बर्डे संतोष चौहान गुड्डू चंदेल मुकेश दुबे आदि उपस्थित थे। पूजा उपरांत भोग प्रसाद वितरण किया गया।










