Home खेल नीरज चोपड़ा को भारतीय सेना में मानद लेफ्टिनेंट कर्नल की उपाधि, रक्षा...

नीरज चोपड़ा को भारतीय सेना में मानद लेफ्टिनेंट कर्नल की उपाधि, रक्षा मंत्री ने किया सम्मानित

122
0

ओलंपिक पदक विजेता भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी की उपस्थिति में भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद उपाधि प्रदान की गई। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 22 अक्टूबर 2025 को साउथ ब्लॉक में आयोजित पिपिंग समारोह के दौरान स्टार भाला फेंक खिलाड़ी और दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा को प्रादेशिक सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल के मानद पद का चमचमाता प्रतीक चिन्ह औपचारिक रूप से प्रदान किया। लेफ्टिनेंट कर्नल (मानद) नीरज चोपड़ा और उनके परिवार के सदस्यों के साथ बातचीत करते हुए रक्षा मंत्री ने उन्हें दृढ़ता, देशभक्ति और उत्कृष्टता के लिए प्रयास करने की भारतीय भावना का प्रतीक बताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here