Home मुख्य ख़बरें IPS रतनलाल डांगी पर यौन उत्पीड़न का आरोप, सब इंस्पेक्टर की पत्नी...

IPS रतनलाल डांगी पर यौन उत्पीड़न का आरोप, सब इंस्पेक्टर की पत्नी ने की शिकायत

645
0

रायपुर –

पुलिस महकमे में हड़कंप मचाने वाली ख़बर सामने आई है। 2003 बैच के आईपीएस अधिकारी रतनलाल डांगी पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है। सूत्र बताते हैं कि एक सब इंस्पेक्टर की पत्नी ने इस मामले की शिकायत उच्च पदस्थ अधिकारियों से की है। आरोप है कि रतनलाल डांगी बीते सात सालों से पीड़िता का उत्पीड़न कर रहे हैं। सूत्र बताते हैं कि इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिक स्तर पर जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

चर्चा है कि आईपीएस के खिलाफ शिकायत आने के बाद कई डीएसपी, टीआई और एएसआई स्तर के अधिकारी पीड़िता पर समझौता करने का दबाव बना रहे हैं। सूत्रों की माने तो पीड़ित महिला के पास आईपीएस रतनलाल डांगी के ख़िलाफ़ कई आपत्तिजनक डिजिटल साक्ष्य मौजूद हैं।

सूत्र बताते हैं कि पीड़िता ने 15 अक्टूबर को आईपीएस रतनलाल डांगी के खिलाफ शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न की शिकायत की है। पीड़िता ने अपनी शिकायत में यह कहा है कि साल 2017 में वह रतनलाल डांगी के संपर्क में आई थी। तब डांगी कोरबा एसपी के पद पर तैनात थे। शुरू-शुरू में सोशल मीडिया पर बातचीत शुरू हुई थी। रतनलाल डांगी की दंतेवाड़ा पदस्थापना के दौरान पीड़िता वीडियो काल के ज़रिए उन्हें योगा सिखाया करती थी। दंतेवाड़ा के बाद रतनलाल डांगी का तबादला राजनांदगांव हो गया। तब भी वह संपर्क में बनी रही। शिकायत में पीड़िता ने यह आरोप लगाया है कि सरगुजा आईजी बनने के बाद रतनलाल डांगी ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया। बिलासपुर आईजी बनने के बाद यह सिलसिला लगातार बढ़ता चला गया। उच्च पदस्थ अफसरों से की गई शिकायत में पीड़िता ने यह आरोप लगाया है कि रतनलाल डांगी अपनी पत्नी की ग़ैर मौजूदगी में उसे बंगले पर बुलाते थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here