रतनपुर संवाददाता – विमल सोनी
रतनपुर थाना क्षेत्र में इन दिनों अवैध शराब व गांजा की… बिक्री जोरो पर
रतनपुर थाना क्षेत्र व् आसपास ग्रामीण इलाकों में इन दिनों अवैध शराब व गांजा की बिक्री धड़ल्ले से चल रही है। मादक पदार्थ के बिक्री का गोरखधंधा खूब फलफूल रहा है। पुलिस व आबकारी विभाग इससे पूरी तरह अनजान बना है। शराब व गांजा माफिया अवैध नशीले पदार्थों की बिक्री कर हर नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं।
सूत्रों की माने तो क्षेत्र के कई मोहल्लो जैसे महामाया पारा, गाँधी नगर, सब्जी मंडी, शनिचरी, के साथ घंसीपुर, जोगायाअमराई, खैरा चपोरा गांव में खूब अवैध गांजा-शराब की बिक्री की जा रही है।। अवैध शराब बिक्री करने वाले गिरोह में शामिल लोग झोले में मदिरा का बोतल लेकर सरकारी शराब के दुकानों पर पहुंच जा रहे हैं। अवैध शराब को देशी शराब दुकान के सेल्समैन बड़े आसानी से बिक्री कर दे रहे हैं। गांव में अवैध मादक पदार्थ बिक्री का खेल खुलेआम चल रहा है लेकिन पुलिस व आबकारी विभाग पूरी तरह चुप्पी सधी है। शराब व गांजा माफियाओं तक आबकारी विभाग क्यों नहीं पहुंच पा रही है यह जनता के बीच कई सवाल खड़ा कर रहा है।
गली-गली में नशे के सौदागर… चौक-चौराहों व खेतों तालाबों के किनारे में बेच रहे शराब, धर्म की नगरी रतनपुर की पहचान अब अवैध गांजा, शराब बिक्री के नाम पर भी होने लगी है। नशे का अवैध कारोबार शहर से लेकर नेशनल हाइवे तक चल रहा है। शहरी क्षेत्र में तो खुलेआम घर व वार्डों में शराब, गांजा बेचा जा रहा है। पुलिस प्रशाशन और आबकारी विभाग इन अवैध कारोबार पर नकेल कसना जरूरी हैं ,, ध्यान देने और कठोर कदम प्रशासन की ओर से होने की बात कई महिला समूहों और वार्ड मोहल्ले के लोगो नें कह पुलिस और आबकारी विभाग को नींद से जगाने कोशिश की हैं









