Home खेल वर्ल्ड कप 2025: न्यूजीलैंड को हराकर भारत ने सेमीफाइनल में बनाई जगह,...

वर्ल्ड कप 2025: न्यूजीलैंड को हराकर भारत ने सेमीफाइनल में बनाई जगह, टॉप-4 में हुआ शामिल

149
0

भारत ने नवी मुंबई के डॉ डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए अहम मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर ICC वूमेन्स ODI वर्ल्ड कप 2025 के सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली। इस जीत के साथ हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम ने ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बाद टॉप-4 में अपना नाम दर्ज करा लिया है। टीम इंडिया अब अपना आखिरी लीग स्टेज मैच बांग्लादेश के खिलाफ 26 अक्टूबर को खेलेगी, जो महज एक औपचारिकता होगा।

टूर्नामेंट के शुरुआत में भारत ने श्रीलंका और पाकिस्तान के खिलाफ लगातार जीत दर्ज की थी, लेकिन उसके बाद टीम को साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ लगातार तीन हार का सामना करना पड़ा। ऐसे में न्यूजीलैंड के खिलाफ यह मुकाबला ‘करो या मरो’ की स्थिति वाला था। इस निर्णायक मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी में शानदार प्रदर्शन किया और फिर गेंदबाजी में बेहतरीन अनुशासन दिखाते हुए न्यूजीलैंड को हराकर 2 महत्वपूर्ण पॉइंट हासिल किए। इस तरह भारत ने सेमीफाइनल का टिकट पक्का कर लिया।

इस जीत के बाद भारत के अब 6 पॉइंट हो गए हैं। हालांकि न्यूजीलैंड और बांग्लादेश अपने अंतिम मैच जीतकर 6-6 पॉइंट तक पहुंच सकते हैं, लेकिन भारत ने ज्यादा जीत दर्ज की हैं, जो कि वर्ल्ड कप 2025 में टाईब्रेकर का प्रमुख आधार है। ऐसे में, भले ही भारत अपना आखिरी मुकाबला बांग्लादेश से हार भी जाए, तो भी टीम सेमीफाइनल में जगह बनाए रखेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here