Home खेल IND vs AUS महिला सेमीफाइनल पर बारिश का साया: मैच रद्द हुआ...

IND vs AUS महिला सेमीफाइनल पर बारिश का साया: मैच रद्द हुआ तो कौन जाएगा फाइनल में?

273
0

भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल का मंच तैयार है. आज यह नॉकआउट मुकाबला दोनों टीमों के लिए करो या मरो वाला है, जो भी टीम जीतेगी वो फाइनल में जाएगी, जो हारेगी वो घर लौट आएगी. साउथ अफ्रीका पहले ही फाइनल में जगह बना चुकी है. आज दूसरी फाइनलिस्ट टीम का फैसला हो जाएगा, लेकिन इससे पहले एक सवाल ने सभी का ध्यान खींचा है, सवाल ये है कि मान लीजिए अगर ये मैच रद्द हो गया तो फिर क्या होगा, अब आप सोच रह होंगे कि भला रद्द होने की बात हां से आई तो ये जान लीजिए कि ये इस मुकाबले पर बारिश का साया है और बारिश के चलते अगर मैच नहीं हो पाया तो क्या होगा?

आपके इसी सवाल का जवाब हम लेकर आए हैं, उससे पहले दोनों टीमों का हेडू टे हेड रिकॉर्ड, नवी मुंबई का वेदर अपडेट और संभावित प्लेइंग 11 भी जानेंगे.

सबसे पहले बात हेड टू हेड रिकॉर्ड की. भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम के बीच अब तक कुल 60 वनडे मुकाबले हुए हैं, जिनमें से ऑस्ट्रेलिया ने 49 जीते, जबकि भारत ने 11 में बाजी मारी. ये आंकड़े पूरी तरह ऑस्ट्रेलिया के फेवर में हैं, जो भारतीय फैंस की टेंशन बढ़ा रहे हैं. इस विश्वकप में ऑस्ट्रेलिया 7 में 6 मैच जीतकर फाइनल में गई है, उसने एक भी मैच नहीं हारा, वहीं टीम इंडिया ने 7 में से 3 मैच जीतकर सेमीफाइनल का टिकट हासिल किया था.

अब बात करते हैं मौस की. यह मुकाबला नवी मुंबई में होना है और वहां आज बारिश की संभावना है. एक्यूआवेदर के मुताबिक गुरुवार यानी 30 अक्टूबर को मैच के दिन बारिश हो सकती है. टॉस के दौरान यानी दोपहर 2:30 बजे के करीब भी बारिश की संभावना 20 से 25 प्रतिशत है. पूरे मैच के दौरान बारिश बताई गई है.

अब मान लीजिए कि अगर बारिश हुई तो आज मैच नहीं हो सकता तो फिर ये मुकाबला 31 अक्टूबर को होगा. ऐसा इसलिए क्यों पहले से ही रिजर्व डे तय है. आज जहां से मैच रुकेगा कल वहीं से शुरू होगा. कम से कम 20-20 ओवर का खेल होना ज़रूरी है, तभी परिणाम घोषित किया जा सकता है. और अगर मान लीजिए कि 30 और 31 अक्टूबर दोनों दिन खेल संभव नहीं हो पाता और 20 ओवर भी नहीं फेंके जा पाते, तो मैच नो रिजल्ट माना जाएगा.

अगर मैच रद्द हुआ तो फिर टीम इंडिया को झटका लगेगा. ऐसा इसलिए क्योंकि फाइनल का टिकट पॉइंट्स टेबल में ऊपर रहने वाली टीम को मिलेगा और ऊपर ऑस्ट्रेलिया है. भारत नंबर 4 पर है. आईसीसी के नियम के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया फाइनल में एंट्री करेगी और साउथ अफ्रीका से खिताबी जंग में भिड़ेगी. यही वजह है कि भारतीय फैंस इंद्रदेव से प्रार्थन कर रहे हैं कि मैच के दौरान बारिश ना हो.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here