Home कोरबा ओपन चैलेंज कबड्डी प्रतियोगिता ग्राम गिरारी, कोरबा जनपद अध्यक्ष श्रीमती बिजमोती अभिमन्यु...

ओपन चैलेंज कबड्डी प्रतियोगिता ग्राम गिरारी, कोरबा जनपद अध्यक्ष श्रीमती बिजमोती अभिमन्यु राठिया नें की शुभारम्भ

58
0
कोरबा संवाददाता – हेमलाल झरिया
कोरबा जनपद अंतर्गत ग्राम गिरारी के बजरंगबली चौक में एकादशी के शुभ अवसर पर चार दिवसीय ओपन चैलेंज कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। इस खेल आयोजन में आसपास के गांवों से कुल 18 टीमों ने पंजीयन कर भाग लिया है।
कार्यक्रम का शुभारंभ जनपद पंचायत कोरबा की अध्यक्ष श्रीमती बिजमोती अभिमन्यु राठिया ने भगवान श्री हनुमान जी की पूजा-अर्चना कर किया। शुभारंभ के अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों को खेलभावना के साथ खेल में भाग लेने और ग्रामीण खेलों की परंपरा को जीवित रखने की अपील की।
श्रीमती राठिया ने कहा कि — “गांवों में ऐसे आयोजन न केवल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करते हैं, बल्कि युवा पीढ़ी को नशामुक्त और अनुशासित जीवन की दिशा में प्रेरित करते हैं।”
इस अवसर पर भाजपा कुदमुरा मंडल के पूर्व महामंत्री हेमलाल झारिया, जनपद सदस्य बैलेंदर, महेंद्र सिंह, सरपंच दर्शन सिंह, सुंदर सिंह, देवनारायण, परस राम, रोशन, बरम सिंह, ठंढा राम, बिसाहू राम, राम प्रसाद, रूप सिंह, परबद सिंह, जगलाल, कार्तिक राम, जनक राम, पुरुषोत्तम सिंह, रामप्रसाद निषाद और शेखर मल्लिक सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
ग्रामवासियों ने ढोल-नगाड़ों और जयकारों के बीच खिलाड़ियों का स्वागत किया। प्रतियोगिता में विजेता टीमों को समापन अवसर पर सम्मानित किया जाएगा। आयोजन समिति ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य गांवों में खेलों के प्रति उत्साह बढ़ाना और युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here