Home चर्चा में बस्तर ओलंपिक अंतर्गत जगदलपुर विकासखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता संपन्न

बस्तर ओलंपिक अंतर्गत जगदलपुर विकासखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता संपन्न

23
0

अर्जुन झा/बस्तर –

बस्तर ओलंपिक अंतर्गत दो दिवस विकास खेल प्रतियोगिता जगदलपुर विकासखंड का गरिमामय समापन आज स्थानीय बिलोरी पंचायत के स्टेडियम में हुआ।

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के साथ स्कूल शिक्षा विभाग के द्वारा संयुक्त तत्वधान में बस्तर ओलंपियाड का पंचायत स्तर से संभाग स्तरीय तक आयोजन हो रहा है।

जगदलपुर विकासखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता तीन और चार नवंबर को आयोजित की गई, जिसमें जगदलपुर विकासखंड के 72 पंचायत एवं नगर निगम को मिलाकर बनाए गए पांच जोन के लगभग 1600 खिलाड़ियों ने भाग लिया, सामूहिक एवं एकल में कल 16 प्रकार की प्रतिस्पर्धाओ का आयोजन किया गया। जिसमें जगदलपुर विकासखंड के सीनियर जूनियर वर्ग की महिला-पुरुषों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।

समापन अवसर पर मुख्य अतिथि जनपद पंचायत अध्यक्ष पदलाम नाग के साथ शिक्षा समिति के पदेन अध्यक्ष पुरुषोत्तम कश्यप, जिला पंचायत सदस्या, जनपद पंचायत सदस्य श्रुति शर्मा, मंडल अध्यक्ष महेंद्र सेठिया, अर्जुन सेठिया, विकास सिधार, सरपंच ग्राम पंचायत बिलोरी उमन बघेल एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के द्वारा खेलों का अवलोकन किया गया तत्पश्चात विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किया गया।

समापन कार्यक्रम मुख्यकार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत जगदलपुर अमित भाटिया के मार्गदर्शन में किया गया जिसमें प्रथम खंड शिक्षा अधिकारी सह नोडल राजेश गुप्ता के द्वारा आयोजित खेल के संबंध में संक्षिप्त जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि के द्वारा अपने उद्बोधन में खिलाड़ियों का उत्सवर्धन किया गया और आगे बड़े स्तर की प्रतियोगिताओं में विजेता बनकर बस्तर जिले का नाम रोशन करने हेतु प्रेरित किया गया।

समापन कार्यक्रम में रंगारंग प्रस्तुति देने वाले बिलोरी एवं तीतर गांव की छात्रों को नगद प्रोत्साहित किया गया। अन्य खेलों के खिलाड़ियों को शील्ड एवं मेडल से तथा संपूर्ण प्रतियोगिता को सफलता से सम्पन्न करवाने वाले जगदलपुर के संकुल समन्वयक, ग्राम पंचायतो के सचिव, व्यायाम शिक्षकों एवं अन्य अधिकारी कर्मचारियों को प्रतीक चिन्ह देखकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के अंत में विकासखंड स्रोत समन्वयक राजेंद्र ठाकुर द्वारा समस्त जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों कर्मचारियों को भविष्य में सहयोग की अपेक्षा के साथ आभार प्रदर्शित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन बृजभूषण धुर्वे, शरद श्रीवास्तव, प्रहलाद धुर्वे एवं विवेक राय के द्वारा किया गया। पंकज जोशी, ललित पांडे का निर्देशन में भोजन की बेहतर व्यवस्था मनु राम साहू, कमल नाग के द्वारा तथा खेल की अन्य व्यवस्था शिक्षा विभाग से दीपक यादव, राजेश तिवारी, गोपाल, दुर्योधन, विकास, पवन, निर्णायक राजेंद्र दुग्गा, संदीप, डोरीस सुना, माया सिंग, सरला रथ एवं अन्य व्यायाम शिक्षकों के द्वारा किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here