Home मनोरंजन अब एनिमेशन में जिएगी बाहुबली की कहानी: ‘बाहुबलीः द इटरनल वॉर’ का...

अब एनिमेशन में जिएगी बाहुबली की कहानी: ‘बाहुबलीः द इटरनल वॉर’ का टीजर जारी

9
0

‘बाहुबलीः द बिगनिंग’ और ‘बाहुबलीः द कनक्लूजन’ को साथ जोड़कर एसएस राजामौली दर्शकों के बीच एक नई फिल्म ‘बाहुबलीः द एपिक’ लेकर आए। इस फिल्म में प्रभास, राणा दग्गुबाती, अनुष्का शेट्टी, तमन्ना भाटिया जैसे कलाकार नजर आए। 31 अक्टूबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले वीकेंड पर 24.35 करोड़ का कलेक्शन कर लिया। इस फिल्म को दर्शकों से मिले प्यार के बाद अब मेकर्स ने बाहुबली की कहानी को आगे बढ़ाने का फैसला लिया है, लेकिन एक ट्विस्ट के साथ। ट्विस्ट ये है कि बाहुबली की कहानी अब एनिमेशन वर्जन के साथ आगे बढ़ाई जाएगी, जिसका टाइटल होगा ‘बाहुबलीः द इटरनल वॉर’, जिसका टीजर भी जारी कर दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here