Home चर्चा में आदेश सोनी के बयान से सतनामी समाज आहत, एफआईआर की मांग को...

आदेश सोनी के बयान से सतनामी समाज आहत, एफआईआर की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

26
0
सतनामी समाज छत्तीसगढ़ युवा प्रकोष्ठ रायपुर के जिलाध्यक्ष रमेश जांगड़े ने बताया कि एक न्यूज डिबेट के माध्यम से आदेश सोनी ने अपना पक्ष रखते हुए सतनामी समाज को “चमड़े से संबंधित कार्य करने” और “मुख्य धारा में लौटने” जैसे शब्दों का प्रयोग किया तथा इस संदर्भ में सरकार से अपील की।
उन्होंने कहा कि सतनामी समाज प्रारंभ से ही जीव हत्या और बली प्रथा जैसी कुरीतियों का विरोध करता आया है। आदेश सोनी द्वारा दिया गया यह बयान समाज की धार्मिक और सामाजिक भावनाओं को आहत करने वाला है।
रमेश जांगड़े ने स्पष्ट किया कि इस प्रकार की कुंठित मानसिकता वाले लोगों के आपत्तिजनक बयानों को सतनामी समाज किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं करेगा।
इसी क्रम में, समाज के सदस्यों ने सिविल लाइन थाना रायपुर में पहुंचकर आदेश सोनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर सतनामी समाज के बड़ी संख्या में युवा सदस्य मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here