Home चर्चा में कार्तिक पूर्णिमा पर सांसद महेश कश्यप ने लिंगेश्वर बाबा के किए दर्शन

कार्तिक पूर्णिमा पर सांसद महेश कश्यप ने लिंगेश्वर बाबा के किए दर्शन

7
0
बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा
जगदलपुर: कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर बस्तर लोकसभा सांसद महेश कश्यप ने अपने परिवार सहित ग्राम रामपाल स्थित लिंगेश्वर बाबा मंदिर में पहुंचकर दर्शन एवं पूजा अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र की समृद्धि, सुख शांति और खुशहाली की कामना की।
बस्तर जिले के रामपाल मंदिर का इतिहास अत्यंत प्राचीन है,जो रामायण काल से जुड़ा हुआ माना जाता हैl लोकमान्यता एवं कुछ इतिहासकारों के अनुसार है कि भगवान श्रीराम ने वनवास के दौरान यहां शिवलिंग की स्थापना की थी, जो आज ‘लिंगेश्वर शिवलिंग’ के नाम से प्रसिद्ध है। यह स्थल राम वनगमन पथ के एक महत्वपूर्ण तीर्थ के रूप में विकसित किया जा रहा है। मंदिर से सन् 1806 की एक लंदन निर्मित घंटी भी प्राप्त हुई है, जिसे उस समय के ब्रिटिश गवर्नर द्वारा चढ़ाया गया था, जो इस पवित्र स्थल के ऐतिहासिक महत्व को और भी गहराई प्रदान करती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here