Home चर्चा में रायपुर में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का भव्य आयोजन 10...

रायपुर में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का भव्य आयोजन 10 नवम्बर से

20
0

रायपुर संवाददाता – रघुराज 

रायपुर। नगर निगम क्रमांक 1 के अध्यक्ष एवं वार्ड-16 के पार्षद श्री गज्जू साहू जी के तत्वावधान में खमतराई बाजार चौक में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह सात दिवसीय पावन कथा 10 नवम्बर 2025 से प्रारंभ होकर 17 नवम्बर 2025 तक प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से सायं 5 बजे तक आयोजित होगी। आयोजन में क्षेत्रवासियों के साथ-साथ आसपास के श्रद्धालुओं के बड़ी संख्या में शामिल होने की संभावना है।

कथा का प्रारंभ मंगलाचरण और पूजन के साथ किया जाएगा। कथा वाचक द्वारा श्रीमद् भागवत महापुराण के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, भक्ति, धर्म और सत्कर्म के महत्व पर प्रकाश डाला जाएगा। आयोजन समिति के अनुसार यह धार्मिक आयोजन समाज में सद्भाव, संस्कार और आध्यात्मिकता का संदेश देने वाला होगा।

अयोजक श्री गज्जू साहू जी ने बताया कि यह आयोजन परमपिता परमेश्वर की असीम कृपा से संभव हुआ है। उन्होंने सभी श्रद्धालु परिवारों और नगरवासियों से सपरिवार कथा श्रवण का लाभ लेने की अपील की है। कथा स्थल पर श्रद्धालुओं की सुविधा और व्यवस्था हेतु विशेष प्रबंध किए गए हैं, जिनमें बैठक व्यवस्था, पेयजल, प्रसाद वितरण और पार्किंग की व्यवस्था प्रमुख है।

खमतराई क्षेत्र में इस आयोजन को लेकर भक्तों में उत्साह का माहौल है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा और आपसी एकता को मजबूत करते हैं। कथा के समापन दिवस पर हवन, पूजन और भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें सभी को आमंत्रित किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here