Home कोरबा इलाज में लापरवाही से मरीज की मौत: कोरबा के निजी अस्पताल के...

इलाज में लापरवाही से मरीज की मौत: कोरबा के निजी अस्पताल के डॉक्टर और स्टाफ पर तीन साल बाद FIR दर्ज

32
0

कोरबा।
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में तीन साल पुराने एक इलाज में लापरवाही के मामले में पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। आईटीआई रामपुर स्थित जेके हॉस्पिटल के संचालक डॉक्टर और स्टाफ के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। यह कार्रवाई जांच रिपोर्ट और विधिक राय मिलने के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस ने की है।

मामला वर्ष 2022 का है। जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम करनौद निवासी संतोष कुमार डंडसेना (47 वर्ष) को 13 मार्च 2022 की शाम तबीयत खराब होने पर जेके हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उसी रात उनकी मौत हो गई थी।

मृतक के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि डॉक्टरों ने इलाज में लापरवाही बरती, जिसकी वजह से संतोष की जान चली गई। शिकायत के बाद जिला अस्पताल की टीम ने मामले की जांच की थी।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच में यह पुष्टि हुई कि मरीज की मौत लापरवाहीपूर्ण इलाज के कारण हुई थी। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने अब डॉक्टर और संबंधित स्टाफ के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई शुरू कर दी है।

फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर आगे की जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों के बयान दर्ज कर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here