Home चर्चा में छत्तीसगढ़ में बढ़ा आक्रोश: राहुल भारद्वाज बोले — ‘छत्तीसगढ़ महतारी और गुरु...

छत्तीसगढ़ में बढ़ा आक्रोश: राहुल भारद्वाज बोले — ‘छत्तीसगढ़ महतारी और गुरु घासीदास बाबा पर की गई अपमानजनक टिप्पणियाँ बर्दाश्त नहीं’

15
0
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गुरु घासीदास बाबा और छत्तीसगढ़ महतारी के प्रति की गई कथित अपमानजनक टिप्पणियों को लेकर सतनामी समाज में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। समाज के लोगों ने शासन-प्रशासन से तुरंत सख्त कार्रवाई की मांग की है।
सतनामी समाज छत्तीसगढ़ युवा प्रकोष्ठ रायपुर जिला महामंत्री राहुल भारद्वाज ने कहा कि “किसी भी समाज के प्रतीकों या पूजनीय व्यक्तित्वों का अपमान अस्वीकार्य है। शासन-प्रशासन ऐसे लोगों पर कठोर कार्रवाई करे, ताकि भविष्य में कोई भी इस तरह की हरकत करने की हिम्मत न जुटा सके।”
उन्होंने आगे कहा कि “छत्तीसगढ़ महतारी और गुरु घासीदास बाबा पर अभद्र टिप्पणी पूरे समाज के सम्मान के साथ खिलवाड़ है। इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”
समाज के लोगों ने भी इस बयान की निंदा करते हुए प्रशासन से अपील की है कि संबंधित व्यक्ति पर सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाए। उनका कहना है कि यह सिर्फ एक समाज का नहीं बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ की आस्था और अस्मिता का सवाल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here