Home अंतर्राष्ट्रीय भारत-अमेरिका ट्रेड डील के करीब: ट्रंप ने दिए टैरिफ में कटौती के...

भारत-अमेरिका ट्रेड डील के करीब: ट्रंप ने दिए टैरिफ में कटौती के संकेत

46
0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को भारत के साथ ट्रेड डील के करीब पहुंचने के संकेत दिए। उन्होंने यह भी कहा कि किसी समय, अमेरिका भारत पर टैरिफ कम करेगा। ट्रंप ने यह टिप्पणी सर्जियो गोर के भारत में राजदूत के रूप में शपथ ग्रहण समारोह के दौरान की। इस दौरान ट्रंप ने ट्रेड डील के खास होने की बात कही है। उन्होंने कहा कि “अभी वे मुझे पसंद नहीं करते, लेकिन वे हमें फिर से पसंद करेंगे।”

दरअसल, ओवल ऑफिस में ट्रंप से सवाल किया गया कि भारत के साथ व्यापार समझौता कितना करीब है और क्या वह नई दिल्ली पर टैरिफ कम करने पर विचार करेंगे? इसका जवाब देते हुए ट्रंप ने कहा, “हम भारत के साथ एक डील कर रहे हैं। ये डील पहले से बहुत अलग है। अभी वे मुझे पसंद नहीं करते, लेकिन वे हमें फिर से पसंद करेंगे। हमें एक उचित सौदा मिल रहा है। वे बहुत अच्छे वार्ताकार हैं, इसलिए सर्जियो आपको इस पर गौर करना होगा। मुझे लगता है कि हम एक ऐसे समझौते के बहुत करीब हैं जो सभी के लिए अच्छा है।”

पीएम मोदी के साथ संबंधों को लेकर ट्रंप ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी के साथ हमारे बेहतरीन संबंध हैं और सर्जियो ने इसे और भी मजबूत किया है क्योंकि वे पहले से ही प्रधानमंत्री मोदी के साथ मित्रवत हो गए हैं। राजदूत के रूप में सर्जियो हमारे देश के संबंधों को मजबूत करने, प्रमुख अमेरिकी उद्योगों और तकनीकों में निवेश को बढ़ावा देने, अमेरिकी ऊर्जा निर्यात बढ़ाने और हमारे सुरक्षा सहयोग का विस्तार करने के लिए काम करेंगे।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here