Home कोरबा हाईवे पर हादसे का शिकार हुआ श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन का काफिला,...

हाईवे पर हादसे का शिकार हुआ श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन का काफिला, बाल-बाल बचे मंत्री

332
0

कोरबा –

श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन का काफिला नेशनल हाईवे-130 पर धुईचुआ गांव के पास सड़क हादसे का शिकार हो गया। काफिले के सामने अचानक बाइक सवार आने से आगे चल रही एक स्कॉर्पियो गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे एक एएसआई, एक प्रधान आरक्षक और ड्राइवर घायल हुए हैं। इस हादसे में मंत्री बाल-बाल बचे। पूरा मामला पाली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, मंत्री का काफिला कोरबा से रायपुर के लिए रवाना हुआ था। रास्ते में अचानक तीन बाइक सवार युवक काफिले के सामने आ गए। उन्हें बचाने के प्रयास में आगे चल रही स्कॉर्पियो के चालक ने अचानक ब्रेक लगाया, जिससे गाड़ी पलट गई। मंत्री देवांगन जिस वाहन में सवार थे, उसका चालक समय रहते गाड़ी नियंत्रित करने में सफल रहा। इस वजह से मंत्री और उनके वाहन में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। काफिले के बाकी वाहन भी समय पर रुक गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here