Home कोरबा कोरबा में दर्दनाक घटना: रिटायर्ड एएसआई के बेटे ने की आत्महत्या

कोरबा में दर्दनाक घटना: रिटायर्ड एएसआई के बेटे ने की आत्महत्या

101
0

कोरबा –

कोरबा जिले के दीपका थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। रिटायर्ड एएसआई के बेटे ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान फणीभूषण ध्रुव उर्फ दादू (32 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना 10 नवंबर की शाम प्रगति नगर कॉलोनी स्थित मकान क्रमांक MQ-834 की है।

जानकारी के अनुसार फणीभूषण निजी कंपनी में कार्यरत था। घटना के समय वह घर पर अकेला था। देर शाम तक जब वह कमरे से बाहर नहीं निकला तो परिजनों और पड़ोसियों ने अनहोनी की आशंका जताई और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची दीपका पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया, जहां फणीभूषण का शव फंदे से लटकता मिला। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पंचनामा की कार्रवाई शुरू की। कमरे से शराब और कोल्ड ड्रिंक की बोतलें भी बरामद हुई हैं।

फणीभूषण के पिता कलम सिंह ध्रुव पुलिस विभाग में सहायक उप निरीक्षक (ASI) के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं जबकि उसका भाई लक्ष्मी नारायण ध्रुव कोरबा पुलिस विभाग में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत है। परिजनों के अनुसार फणीभूषण की शादी को लेकर बातचीत चल रही थी और विवाह की तैयारियाँ भी शुरू हो चुकी थीं। लेकिन उसने यह कदम क्यों उठाया इसका पता अब तक नहीं चल पाया है।

घटना की सूचना मिलते ही कॉलोनीवासी और परिचित मौके पर पहुंचे। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। अगले दिन मृतक का अंतिम संस्कार गृह ग्राम लालपुर (लोरमी) में किया गया। फिलहाल दीपका पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here