Home खेल क्रिस्टियानो रोनाल्डो का ऐलान: फुटबॉल के जादुई सफर का अंतिम अध्याय शुरू

क्रिस्टियानो रोनाल्डो का ऐलान: फुटबॉल के जादुई सफर का अंतिम अध्याय शुरू

80
0

फुटबॉल के इतिहास में कुछ नाम ऐसे हैं, जो केवल रिकॉर्ड्स से नहीं बल्कि अपने जुनून, समर्पण और खेल के जादू से याद किए जाते हैं. क्रिस्टियानो रोनाल्डो उन्हीं में से एक हैं. अब यह महान खिलाड़ी खुद अपनी यात्रा के अंत की घोषणा कर चुका है.

रियाद में एक इंटरव्यू के दौरान रोनाल्डो ने कहा कि 2026 फीफा विश्व कप उनका आखिरी वर्ल्ड कप होगा और वे अगले 1-2 साल में फुटबॉल से संन्यास लेने की योजना बना रहे हैं. उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा- “मैं 41 का हो जाऊँगा, और शायद यही सही समय होगा इस अध्याय को खूबसूरती से खत्म करने का.”

करीब 953 गोल कर चुके रोनाल्डो आज भी सर्वकालिक शीर्ष अंतरराष्ट्रीय गोल स्कोरर (143 गोल) हैं. उनका करियर मैनचेस्टर यूनाइटेड से शुरू होकर रियल मैड्रिड, जुवेंटस और अब अल-नस्र तक पहुंचा. और हर जगह उन्होंने सफलता की नई परिभाषा लिखी.

उन्होंने 5 बार बैलन डी’ओर, 4 यूरोपियन गोल्डन शू, और यूरो 2016 ट्रॉफी जीतकर इतिहास रचा. लेकिन एक ख्वाहिश अभी अधूरी है. FIFA World Cup उठाने की. दिग्गज खिलाड़ी रोनाल्डो अब 2026 के टूर्नामेंट में पूरे दम-खम के साथ अपने इस सपने को पूरा करने की कोशश करेंगे.

अगले साल कनाडा, मेक्सिको और अमेरिका में होने वाला विश्व कप उनका छठा वर्ल्ड कप होगा. रोनाल्डो ने कहा कि अब उनका ध्यान केवल टीम को वर्ल्ड कप जिताने और अपने करियर को शानदार अंत देने पर है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here