Home मुख्य ख़बरें दिल्ली ब्लास्ट केस: पुलवामा में मुख्य आरोपी डॉ. उमर का घर IED...

दिल्ली ब्लास्ट केस: पुलवामा में मुख्य आरोपी डॉ. उमर का घर IED से उड़ाया गया, सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी कार्रवाई

305
0

दिल्ली ब्लास्ट केस में बड़ा एक्शन सुरक्षा एजेंसियों ने लाल किले के पास हुए कार ब्लास्ट के मुख्य संदिग्ध, पुलवामा स्थित आतंकी डॉ. उमर मोहम्मद के घर को IED से उड़ा दिया। यह कार्रवाई आतंकवाद के खिलाफ की जा रही सख्त कार्रवाइयों का हिस्सा है, और इसे सुरक्षा के दृष्टिकोण से पूरी तरह नियंत्रित तरीके से अंजाम दिया गया।

धमाके से जुड़ी एक और कार गुरुवार को फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी की पार्किंग में मिली। पुलिस के अनुसार यह कार डॉ. शाहीन शाहिद के नाम पर रजिस्टर्ड है, जिन्हें पहले ही ‘व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल’ मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है।

फरीदाबाद पुलिस ने बताया कि अल-फलाह यूनिवर्सिटी में मिली संदिग्ध मारुति ब्रेज़ा कार की जांच जम्मू-कश्मीर पुलिस कर रही है। संदिग्ध कार मिलने के बाद बम निरोधक दस्ते को बुलाकर वाहन की सावधानीपूर्वक तलाशी ली गई। यूनिवर्सिटी परिसर में खड़ी अन्य गाड़ियों की भी जांच की जा रही है और उनके मालिकों की जानकारी सत्यापित की जा रही है।

जांच में अब तक कई अहम खुलासे हुए हैं. ब्लास्ट के मुख्य आरोपी डॉ. उमर मोहम्मद, डॉ. मुजम्मिल अहमद और डॉ. शाहीन शाहिद ने अपनी पूरी साजिश और योजना एक एन्क्रिप्टेड स्विस मैसेजिंग ऐप के जरिए तैयार की और अपने आतंकवादी मिशन का कोऑर्डिनेशन किया। लाल किले के पास हुए विस्फोट स्थल से प्राप्त DNA सैंपलों से पुष्टि हुई है कि सफेद Hyundai i20 कार को डॉ. उमर मोहम्मद ही चला रहा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here