लखनपुर संवाददाता विकासअग्रवाल।
अंबिकापुर।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा के दिशा निर्देशन मे बाल दिवस के अवसर पर बाल संरक्षण की दिशा मे आयोजित किया गया कार्यक्रम।
छात्र छात्राओं, को पुलिस से जोड़ने थाना/चौकी का कराया गया भ्रमण, पुलिस की कार्यप्रणाली से कराया गया अवगत।
पुलिस टीम द्वारा बच्चों को गुड टच – बैड टच, पोक्सो एक्ट के प्रावधान, जे. जे. एक्ट, साइबर सुरक्षा, यातायात सुरक्षा एवं मानव तस्करी की दी गई जानकारी।

छात्र छात्राओं को नशे के दुष्परिणाम बताकर नशे से दूर रहकर स्वस्थ समाज बनाने की ओर कदम बढ़ाने दी गई समझाईस। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) के दिशा निर्देशन मे पुलिस टीम को बाल संरक्षण एवं सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए बालकों, अभिभावकों व नागरिकों को जागरूक करने के उद्देश्य से “बाल सुरक्षा सप्ताह” अंतर्गत दिनांक 14/11/2025 (बाल दिवस) से दिनांक 20/11/25 तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाने के निर्देश दिए गए है, इसी क्रम मे जागरूकता सप्ताह अंतर्गत बाल दिवस के अवसर पर आज थाना लुन्ड्रा, थाना बतौली, थाना सीतापुर एवं चौकी रघुनाथपुर, चौकी कुन्नी के विभिन्न स्कूलों मे जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
थाना चौकी प्रभारियों द्वारा कार्यक्रम के दौरान छात्र छात्राओ को बाल दिवस की शुभकामनायें दी गई, शाला परिसर मे कब्बडी एवं अन्य खेल कूद कार्यक्रम का आयोजन कराया गया, पुलिस एवं छात्र छात्राओं के बीच की दूरी को कम करने एवं विश्वास बढ़ाने के लिए थाना चौकी का भ्रमण कराया गया, छात्र छात्राओं को थाना चौकी का भ्रमण कराकर पुलिस की प्रतिदिन की दिनचर्या एवं गतिविधियों से अवगत कराया गया, पुलिस की कार्यशैली की जानकारी दी गई, इस दौरान छात्र छात्राओं को गुड टच-बैड टच की जानकारी दी गई, साथ ही पोक्सो एक्ट के प्रावधान की जानकारी प्रदान करते हुए जे. जे. एक्ट एवं साइबर सुरक्षा के सम्बन्ध मे जानकारी देकर ठगी की घटनाओ से बचने जागरूक किया गया, छात्र छात्राओं को समझाईस दिया गया कि किसी भी अनजान व्यक्तियों से ऑनलाइन वित्तीय लेंनदेन ना करें, अगर वित्तीय लेनदेन आवश्यक हो तो जांच परख कर ले, किसी भी प्रकार की ऑनलाइन गतिविधि से पूर्व “रुके सोचे एवं कार्यवाही करें” की मुलमंत्र से बच्चों को अवगत कराया गया।
कार्यक्रम के दौरान छात्र छात्राओं को यातायात नियमो की जानकारी देते हुए यातायात के नियमो का पालन करने की समझाइस दी गई, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन मे सीट बेल्ट लगाने, दो पहिया वाहन मे तीन सवारी ना चलने, ट्रैफिक सिग्नल का पालन करने की जानकारी दी गई, बच्चों को उक्त जानकारी अपने माता पिता तक पहुंचाने हेतु जागरूक किया गया, बच्चों को नशे के दुष्परिणाम बताकर नशे से दूर रहने की समझाईस दी गई, नशे से परिवार एवं समाज को होने वाले नुक्सान बताकर नशामुक्त समाज की ओर कदम बढ़ाने प्रेरित किया गया, कार्यक्रम के दौरान थाना चौकी प्रभारी, छेत्र के गणमान्य नागरिक, अभिभावक, छात्र छात्राएं, शिक्षकगण एवं पुलिस अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।









