छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में शनिवार सुबह सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच जोरदार मुठभेड़ हुई। जानकारी के अनुसार, जिले की डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (DRG) की टीम सर्चिंग ऑपरेशन पर निकली थी, तभी जंगल क्षेत्र में छिपे नक्सलियों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी।
सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें तीन नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। अभी भी क्षेत्र में दोनों तरफ से रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है।
DRG की टीम ने इलाके को पूरी तरह घेर लिया है और मारे गए नक्सलियों से हथियार बरामद होने की भी संभावना जताई जा रही है। फिलहाल सुरक्षा बल इलाके में सर्च ऑपरेशन को और तेज कर रहे हैं।









