Home चर्चा में मतदाता सूची विशेष गहन पुनिरीक्षण में समन्वय बनाने जैन ने की अपील

मतदाता सूची विशेष गहन पुनिरीक्षण में समन्वय बनाने जैन ने की अपील

5
0

बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा

पूर्व विधायक रेखचंद जैन ने बीजापुर में ली कांग्रेसजनों की विशेष बैठक 
जगदलपुर। पूर्व विधायक जगदलपुर व एआईसीसी पर्यवेक्षक बस्तर जिला रेखचंद जैन ने बीजापुर में कांग्रेसजनों की बैठक ली। उन्होंने कांग्रेसजनों से मतदाता सूचियों को लेकर चलाये जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण में आपसी समन्वय बनाकर कार्य करने की अपील की। साथ ही कांग्रेस आलाकमान के निर्देशों का पालन करने कहा। इस दौरान उनके साथ बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष लालू सिंह राठौर, ब्लाकों के कांग्रेस पदाधिकारी व वरिष्ठ कांग्रेसजन नीना रावतिया, शंकर कुड़ियाम, कमलेश कारम, बसंत ताती, प्रवीण डोंगरे, लच्छू मौर्य, सोनू पोताम, पुरुषोत्तम खत्री समेत हेमू उपाध्याय, परमजीत सिंह जसवाल आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here