लखनपुर संवाददाता विकास अग्रवाल।
अंबिकापुर।
मामले मे दोनों पक्षो के विरुद्ध अपराध किया गया पंजीबद्ध, दोनों प्रकरणों के आरोपियों को प्रकरण मे गिरफ्तार कर की गई सख्त वैधानिक कार्यवाही।
हुडदंग मचाने वाले आरोपियों पर की जा रही सख्त कार्यवाही, मामले मे शामिल किसी भी आरोपियों को बक्शा नहीं जायगा।
थाना कोतवाली अंतर्गत जोड़ा पीपल मे दो पक्षो के मध्य लाठी डंडे से लैस होकर मारपीट किये जाने एवं आरोपियों द्वारा मौक़े पर हुडदंग मचाने का वायरल विडिओ प्राप्त हुआ था, वायरल विडिओ कों संज्ञान मे लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा थाना कोतवाली पुलिस टीम को मामले मे त्वरित कार्यवाही करते हुए हुडदंग मचाने वाले आरोपियों के विरुद्ध सख़्ती से कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया था, मामले मे दोनों पक्षो के विरुद्ध अपराध क्रमांक 874/25 धारा 296(बी), 351(2), 115(2), 3(5) बी. एन. एस. एवं अपराध क्रमांक 875/25 धारा 296(बी), 351(2), 115(2), 3(5) बी. एन. एस. का अपराध पंजीबद्ध कर मामले मे त्वरित कार्यवाही करते हुए अपराध क्रमांक 874/25 के आरोपी (01) संदीप केशरी पिता स्व. नाथुन प्रसाद केशरी उम्र 57 वर्ष (02) मनीष केशरी पिता प्रमोद केशरी उम्र 38 वर्ष (03) अनीष केशरी पिता प्रमोद केशरी उम्र 28 वर्ष सभी साकिन जोड़ा पीपल थाना कोतवाली अंबिकापुर।* एवं अपराध क्रमांक 875/25 के आरोपी *(01) रामू ताम्रकार पिता स्व. मथुरा ताम्रकार उम्र 48 वर्ष (02) भारत ताम्रकार पिता स्व. मथुरा ताम्रकार उम्र 43 वर्ष (03) आर्यन ताम्रकार पिता श्री राजेश ताम्रकार उम्र 27 वर्ष सभी साकिन जोड़ा पीपल थाना कोतवाली अंबिकापुर को मामले मे गिरफ्तार किया गया है।
मामले मे अग्रिम जांच विवेचना की जा रही हैं, प्रकरण मे आरोपियों के विरुद्ध सरगुजा पुलिस द्वारा सख़्ती से अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जायगी एवं हुडदंग मचाने वाले आरोपियों को बक्शा नहीं जायगा।









