Home चर्चा में अमृत धारा डीपीआरसी भवन में जिला पंचायत की सामान्य सभा की...

अमृत धारा डीपीआरसी भवन में जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक सम्पन्न

19
0
जिले में विकास का नया रोडमैप तय – शिक्षा, जल, स्वास्थ्य और आजीविका योजनाओं पर विशेष फोकस’’ जिला पंचायत अध्यक्ष ने दिलाई नशा मुक्त भारत अभियान की शपथ
नशे से मुक्त समाज निर्माण के संकल्प को मिली नई मजबूती
हनुमान प्रसाद यादव
एमसीबी//  अमृत धारा स्थित डीपीआरसी सभागार में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंकिता सोम शर्मा के निर्देशन तथा जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंती सिंह की अध्यक्षता में जिला पंचायत मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर की सामान्य सभा की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक का संचालन जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजेश साहू के मार्गदर्शन में किया गया। सर्वप्रथम नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत सभी सदस्यों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नशा विरुद्ध शपथ दिलाई गई। सभी ने मिलकर समाज को नशे से मुक्त बनाने के लक्ष्य हेतु सामूहिक संकल्प दोहराया।
विभागवार योजनाओं की विस्तृत समीक्षा
बैठक में सभी विभागों द्वारा प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गई-
कृषि विभाग ने पीएम किसान सम्मान निधि, पीएम कृषि सिंचाई योजना, धान खरीदी प्रबंधन, फसल बीमा और प्राकृतिक आपदा राहत से संबंधित जानकारी साझा की।
पशुपालन विभाग द्वारा राष्ट्रीय पशुधन मिशन, टीकाकरण अभियान, डेयरी विकास तथा गौठान आधारित आजीविका गतिविधियों की स्थिति प्रस्तुत की गई।
उद्यानिकी विभाग ने फल, फूल, सब्जी विस्तार योजनाएं, ड्रिपद – स्प्रिंकलर सिंचाई, किचन गार्डन प्रोत्साहन और कोल्ड स्टोरेजद – प्रोसेसिंग यूनिट्स की प्रगति बताई।
स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षक भर्ती, स्मार्ट क्लासरूम, सीएम स्कूल जतन योजना, नवाचार पूर्ण शिक्षण मॉडल और छात्रवृत्ति वितरण की जानकारी दी।
स्वास्थ्य विभाग ने आयुष्मान भारत, मातृत्व-शिशु स्वास्थ्य सेवाएं, टीकाकरण अभियान और स्वास्थ्य शिविर गतिविधियों की समीक्षा रिपोर्ट प्रस्तुत की। सदस्यों द्वारा बंजी-बुंदेली में डॉक्टर की उपलब्धता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये गये।
समाज कल्याण विभाग द्वारा वृद्धावस्था-विधवा-दिव्यांग पेंशन, बाल संरक्षण, महिला सुरक्षा कार्यक्रम और आजीविका मिशन की प्रगति पर प्रकाश डाला गया।
ग्रामीण विकास एवं पेयजल योजनाएं प्रमुख चर्चा में
पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने मनरेगा, पीएम आवास ग्रामीण, स्वच्छ भारत मिशन तथा ग्राम पंचायत विकास योजना के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने पेयजल आपूर्ति, हैंडपंप मरम्मत, जल गुणवत्ता परीक्षण और आगामी गर्मी के पूर्व तैयारियों पर विस्तृत प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। इसके साथ ही लोक स्वास्थ्य यात्रिंकी विभाग के हैण्ड पम्पों का चिंहाकंन करने के लिए रंग- रोगन के लिए निर्देशित किया गया। कंजिया, देवगढ़, जमथान, घटई तथा तिलौली में पानी की उपलब्धता कार्य करने के निर्देश दिये गये। इसके साथ ही सदस्यों ने विभाग को हैंडपंप मरम्मत के लिए ग्रामीणों को प्रशिक्षण के माध्यम से तैयार करने की कार्ययोजना तैयार करने कहा। जिससे पंचायतों की हैण्ड पम्पों की मरम्मत नजदीकी ग्रामीण कर सकें और पानी उपलब्धता सुगम हो सके।
बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंकिता सोम ने सदस्यों को जैम पोर्टल, पारदर्शी खरीद प्रक्रिया, टेंडर प्रणाली और विभागीय डिजिटल प्रक्रियाओं की भी जानकारी देते हुए विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि अब जिला पंचायत, जनपद पंचायत तथा ग्राम पंचायत स्तर पर जो भी खरीदी होगी। वह जेम पोर्टल के माध्यम से होगी।
सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई बैठक
बैठक में जिला पंचायत सदस्य- श्रीमती अनीता चौधरी, श्रीमती सुखवंती सिंह, श्रीमती बेलाकुंवर, श्रीमती अनीता सिंह, उजित नारायण सिंह, रामजीत लकड़ा, श्रीमती ममता सिंह, श्रीमती प्रिया तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी – कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक सकारात्मक एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई तथा जिले में विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here