रिपोर्ट-खिलेश साहू
नेशनल हाईवे धमतरी से रायपुर NH 30 पर पंजाबी ढाबे पर दिन और रात अवैध शराब का कारोबार हो रहा है स्थानीय लोग और जनप्रतिनिधियों ने कार्रवाई की मांग कर रहे है
नेशनल हाईवे- NH 30 स्थित नायरा पेट्रोल पंप के ठीक सामने संचालित पंजाबी ढाबे पर रात के समय अवैध शराब बिक्री का खेल खुलेआम चल रहा है। बताया जा रहा है कि सुबह से देर रात तक यहां शराब की अवैध बिक्री होती है। स्थानीय लोगों ने हमे बताया कि मेघा के एक सिख समाज से जुड़े एक परिवार जिनका नाम लक्की सिंग और मोंटी सिंग द्वारा इस ढाबे पर अवैध शराब का कारोबार संचालित कर रहे हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस और आबकारी विभाग की मिलीभगत से यह अवैध धंधा लंबे समय से चल रहा है। कई बार शिकायतें होने के बावजूद अभी तक सिर्फ एक बार कार्रवाई की गई है,जो महज खाना पूर्ति नजर आ रहा है, देर रात ढाबे पर शराब पीने और खरीदने वालों की भीड़ लगी रहती है, जिससे क्षेत्र में अव्यवस्था और असामाजिक गतिविधियों का माहौल बना रहता है।समीप के गांव के लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस ढाबे पर हो रहे अवैध शराब कारोबार पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
ग्राम भाठागांव के स्थानीय लोगों एवं जनप्रतिनिधियों ने हमें बताया कि गांव की सरहद के अंदर शराब बेचना व पिलाना सख्त मना है इसके बावजूद कुछ ढाबों में अवैध रूप से शराब बिक्री एवं शराब पीने के समान आसानी से बेचा व उपलब्ध हो रहा है
जिससे पुलिस एवं आबकारी विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठना लाजिमी हो रहा है
सूत्रों की माने तो उक्त ढाबे से आबकारी विभाग एवं पुलिस को महीने की माल मलाई दे दी जाती है तभी तो नेशनल हाइवे पर ये अवैध शराब की खेल खुल्लेआम चल रहा है।
अब देखना होगा कि पुलिस और आबकारी विभाग इस ढाबे पर कब तक उचित कार्यवाही कर पाता है, या ये मामला भी माल मलाई की लेनदेन पर दब जाएगा।









