Home मनोरंजन हीमैन धर्मेंद्र का निधन: हिंदी सिनेमा के एक युग का अंत

हीमैन धर्मेंद्र का निधन: हिंदी सिनेमा के एक युग का अंत

605
0

हिंदी सिनेमा के ही मैन धर्मेंद्र अब इस दुनिया में नहीं रहे। उन्होंने 89 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है और इसी के साथ हिंदी सिनेमा के एक युग का भी अंत हो गया। अभिनेता लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्हें कुछ दिनों पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अभिनेता को सांस लेने में तकलीफ के चलते वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया था। इस दौरान पूरा देओल परिवार मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में मौजूद रहा और कई स्टार भी उनका हाल-चाल जानने अस्पताल पहुंचे। सलमान खान से लेकर शाहरुख खान तक धर्मेंद्र से मिलने अस्पताल पहुंचे। लेकिन, बाद में उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया था, हालांकि घर में भी अभिनेता लगातार डॉक्टर्स की निगरानी में थे।

बीते कुछ दिनों से धर्मेंद्र लगातार डॉक्टर्स की निगरानी में बने हुए थे। लेकिन, कई कोशिशों के बावजूद उन्हें नहीं बचाया जा सका। उन्होंने 24 नवंबर को 89 साल की उम्र में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आखिरी सांस ली। उनकी मौत ने सभी को हैरान कर दिया है। उनके निधन ने पूरी इंडस्ट्री को झकझोर कर रख दिया है। लंबे समय से दिग्गज अभिनेता के फैंस के बीच उनकी अच्छी सेहत के लिए दुआओं का दौर जारी था।

बता दें, धर्मेंद्र की तबीयत 1 नवंबर को खराब हुई थी, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसी दौरान उनकी तबीयत के ज्यादा बिगड़ने की खबर आई, जिसके बाद उनका पूरा परिवार उनसे मिलने अस्पताल पहुंचा। दूसरी तरफ शाहरुख खान, सलमान खान से लेकर आमिर खान तक, बॉलीवुड के कई बड़े सितारे उनका हाल जानने अस्पताल पहुंचे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here