संसद भवन में कार्यवाही के दौरान अब वंदे मातरम-जय हिंद जैसे नारे सुनाई नहीं देंगे। राज्यसभा (Rajya Sabha) ने नए बुलेटिन में सांसदों को इन शब्दों का प्रयोग करने से मना किया है। राज्यसभा ने नए बुलेटिन में सांसदों से कहा कि सांसद अपने भाषणों के अंत में ‘थैंक्स’, ‘जय हिंद’ और ‘वंदे मातरम’ जैसे इन शब्दों का प्रयोग न करें। इसमें सदन में अनुशासन बनाए रखने के लिए भी कई अन्य निर्देश भी दिए गए हैं।
संसद में कार्यवाही और अभिभाषण के दौरान थैंक्स, थैंक यू, जय हिंद और वंदे मातरम जैसे शब्द बोलने के लिए मना करने के फैसले पर पश्चिम बंगाल सीएम ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने नाराजगी जाहिर की है। ममता बनर्जी के साथ कई और नेताओं ने इस फैसले पर कड़ा विरोध जताया है।
राज्यसभा ने विगत सोमवार को जारी बुलेटिन में साफ तौर पर कहा कि सांसदों को थैंक्स, थैंक यू, जय हिंद और वंदे मातरम जैसे विशेषण के साथ अपने भाषण खत्म करने से परहेज करना चाहिए। राज्यसभा ने जारी बुलेटिन में कहा गया है कि संसद के दोनों सदनों में परंपरा इस तरह के स्लोगन की इजाजत नहीं देती है। यही वजह है कि बुलेटिन में इस तरह के शब्दों से बचने की सलाह दी गई है।









