आरंग संवाददाता – सोमन साहू
शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला रीवा में आज एक हर्षपूर्ण आयोजन किया गया। विद्यालय में कार्यरत शिक्षिका श्रीमती रमा नाग (शिक्षक एलबी) ने अपने पुत्र चि. वैभव नाग के पीएससी में उपसंचालक समाज सेवा पद पर चयनित होने की खुशी में विद्यालय के बच्चों को न्यौता भोज कराया।
दिनांक 25 नवंबर 2025 को आयोजित इस विशेष मध्यान्ह भोजन में बच्चों को सामान्य भोजन के साथ केला, गुलाब जामुन और समोसा परोसा गया, जिसे बच्चों ने उत्साहपूर्वक आनंद लिया।
यह उल्लेखनीय है कि वैभव नाग के पिता श्री पी.के. नाग भी बद्रीप्रसाद कला वाणिज्य एवं विज्ञान महाविद्यालय में लंबे समय तक राजनीति विज्ञान के सहायक प्राध्यापक के रूप में सेवाएं दे चुके हैं।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानपाठक श्री शैलेन्द्र कुमार शुक्ला, शिक्षक ऋतु ध्रुव और जितेन्द्र देवांगन ने श्रीमती नाग को बेटे की सफलता एवं आयोजन के लिए बधाई दी। शाला परिवार ने वैभव नाग के उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की।
कार्यक्रम में विद्यालय के सभी बच्चे उपस्थित रहे तथा भोजन व्यवस्था में रसोइया दुर्गा कन्नौजे, जानकी देवांगन और कीर्ति देवांगन का विशेष सहयोग रहा।









