Home चर्चा में भारतीय किसान संघ की मासिक बैठक, छह सूत्रीय मांगों को लेकर प्रशासन...

भारतीय किसान संघ की मासिक बैठक, छह सूत्रीय मांगों को लेकर प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

3
0

दीपक कश्यप/गौरेला-पेंड्रा-मरवाही।

भारतीय किसान संघ छत्तीसगढ़ प्रदेश की जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही इकाई की मासिक बैठक 24 नवंबर 2025, दिन सोमवार को संपन्न हुई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष माननीय माधो सिंह ठाकुर तथा जिला बिलासपुर के जिलाध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान किसानों और पदाधिकारियों ने क्षेत्र की कृषि समस्याओं और समाधानों पर विस्तृत चर्चा की। इसके बाद छह सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्टर महोदय के नाम अतिरिक्त कलेक्टर श्री दिलेराम डाहिरे को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन सौंपने वाली टीम का नेतृत्व जिलाध्यक्ष रामनारायण राय ने किया।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष कमलेश राठौर, प्रीतम सिंह ओट्टी, जिला मंत्री सीताराम कैवर्त, कोषाध्यक्ष गोविंद गुप्ता, राकेश त्रिपाठी, मुकेश रजक, सुखदेव मसराम, भोलाशंकर राठौर, चंद्रभान मराबी, निर्मल जायसवाल, राजकुमार राठौर, विजय राठौर, गौतम राठौर, अशोक मराबी, राकेश राठौर, टार्जन राठौर, युवराज राठौर एवं दुर्गेश राठौर सहित कई पदाधिकारी एवं किसान उपस्थित रहे।

किसान संघ ने प्रशासन से समयबद्ध रूप से किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here