Home चर्चा में झगराखाड़ नगर पंचायत अध्यक्ष रीमा यादव ने थामा भाजपा का दामन,भाजपा नेताओं...

झगराखाड़ नगर पंचायत अध्यक्ष रीमा यादव ने थामा भाजपा का दामन,भाजपा नेताओं ने किया गर्मजोशी से स्वागत

12
0

हनुमान प्रसाद यादव/मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर: जिले की राजनीति में आज कांग्रेस को सबसे बड़ा झटका लगा है। झगराखांड नगर पंचायत की वर्तमान अध्यक्ष रीमा यादव ने कांग्रेस का हाथ छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है। यह राजनीतिक घटनाक्रम तब हुआ जब रीमा यादव ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव और स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल की उपस्थिति में विधिवत रूप से भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश किया। रीमा यादव का भाजपा में शामिल होना कांग्रेस के लिए निकाय चुनाव से पहले एक बड़ी टूट और संगठन के लिए गंभीर चुनौती है, जबकि भाजपा ने कांग्रेस को उसके ही गढ़ में बड़ी सेंध लगाकर अपनी संगठनात्मक ताकत का प्रदर्शन किया है।

हार-जीत के बाद अब बदली तस्वीर:​रीमा यादव का भाजपा में आना इसलिए भी बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि उन्होंने पिछली बार नगर पंचायत चुनाव में भाजपा की उम्मीदवार और मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल की बहू चंपा जायसवाल को कम अंतर से हराकर अध्यक्ष पद हासिल किया था। अब, अपनी पुरानी प्रतिद्वंद्वी की पार्टी में शामिल होने के बाद, झगराखांड नगर पंचायत की राजनीतिक तस्वीर पूरी तरह बदल गई है। रीमा यादव के भाजपा प्रवेश से पार्टी की पकड़ ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में मजबूत होगी, वहीं कांग्रेस को अपनी संगठनात्मक कमियों पर विचार करने की ज़रूरत होगी।

भाजपा नेताओं ने किया स्वागत:​भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव और मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने रीमा यादव का पार्टी में गर्मजोशी से स्वागत किया। भाजपा नेताओं ने कहा कि रीमा यादव के आने से पार्टी की ताक़त बढ़ेगी और वे जिले में विकास कार्यों को और गति प्रदान करेंगी। यह प्रवेश स्पष्ट संकेत देता है कि अन्य राजनीतिक दलों के महत्वपूर्ण नेता भी भाजपा की विकासवादी विचारधारा और संगठन की मज़बूती से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हो रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here