विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2026 के लिए मेगा ऑक्शन 27 नवंबर को दिल्ली में आयोजित हुआ। चौथे सीजन के लिए सभी पाँच टीमों ने मिलकर करोड़ों रुपये खर्च किए और कई बड़े नामों पर जोरदार बोली लगी। वहीं कुछ अनुभवी स्टार्स के अनसोल्ड रहने से फैंस भी हैरान रह गए।
इस नीलामी का सबसे बड़ा चेहरा रहीं टीम इंडिया की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा, जिन्हें यूपी वॉरियर्स ने 3.20 करोड़ रुपये खर्च कर अपने साथ जोड़ा। वहीं कई इंटरनेशनल मैच-विनर जैसे एलिसा हीली, हीथर नाइट और चमारी अटापट्टू जैसी खिलाड़ियों को कोई खरीदार नहीं मिला।
WPL 2026 की 5 सबसे महंगी खिलाड़ियों की सूची
1. दीप्ति शर्मा – 3.20 करोड़ (UP Warriorz)
50 लाख की बेस प्राइस से उतरी दीप्ति पर भारी बोली लगी। दिल्ली और यूपी के बीच कड़ी टक्कर के बाद यूपी ने RTM का इस्तेमाल करके 3.20 करोड़ में उन्हें अपने पाले में लिया।
2. अमेलिया केर – 3 करोड़ (Mumbai Indians)
न्यूजीलैंड की ऑलराउंडर केर को MI ने रिलीज करने के बाद फिर से 3 करोड़ में खरीद लिया। वे 50 लाख की बेस प्राइस से नीलामी में उतरी थीं।
3. सोफी डिवाइन – 2 करोड़ (Gujarat Giants)
36 वर्षीय डिवाइन को गुजरात ने 2 करोड़ में खरीदा। इससे पहले वह RCB की तरफ से खेल चुकी हैं। उनके नाम WPL में 402 रन और 6 विकेट दर्ज हैं।
4. मेग लैनिंग – 1.90 करोड़ (UP Warriorz)
दिल्ली कैपिटल्स की पूर्व कप्तान लैनिंग पर भी बड़ी बोली लगी और यूपी ने 1.90 करोड़ देकर उन्हें टीम में शामिल किया। वे WPL की टॉप रन-स्कोरर हैं।
5. शिनेल हेनरी – 1.30 करोड़ (Delhi Capitals)
वेस्टइंडीज की युवा ऑलराउंडर हेनरी को दिल्ली ने 1.30 करोड़ में खरीदा। उनकी पावर-हिटिंग ने पिछली बार सबका ध्यान खींचा था।
ये 8 दिग्गज खिलाड़ी रहीं अनसोल्ड
नीलामी में सबसे बड़ा झटका यह रहा कि लगातार अच्छा खेल दिखाने के बावजूद 8 टॉप इंटरनेशनल प्लेयर अनसोल्ड रह गईं:
एलिसा हीली (ऑस्ट्रेलिया)
अलाना किंग (ऑस्ट्रेलिया)
हीथर नाइट (इंग्लैंड)
एमी जोन्स (इंग्लैंड)
उमा छेत्री (भारत)
ऐलिस कैप्सी (इंग्लैंड)
एस. मेघना (भारत)
चमारी अटापट्टू (श्रीलंका)
टीम कॉम्बिनेशन, ओवरसीज स्लॉट और पर्स लिमिट की वजह से इन दिग्गजों को किसी भी टीम ने नहीं चुना।
नीलामी में हुए कुल खरीद – आंकड़ों में पूरा हाल
कुल शॉर्टलिस्ट खिलाड़ी: 276
ऑक्शन पूल में आए खिलाड़ी: 128
कुल खरीदे गए खिलाड़ी: 67
44 भारतीय
23 विदेशी
टीमों द्वारा खर्च की गई कुल राशि
भारतीय खिलाड़ियों पर खर्च: 21.65 करोड़ (53%)
विदेशी खिलाड़ियों पर खर्च: 19.15 करोड़ (46%)
नहीं बिके खिलाड़ी: लगभग 60
टीमों के पास बचा पर्स: कुल 30 लाख
गुजरात: 15 लाख
यूपी: 15 लाख









