Home कोरबा शासकीय हाई स्कूल गढ़उपरोड़ा के कक्षा 9 वीं 10 वीं के छात्र/छात्राओं...

शासकीय हाई स्कूल गढ़उपरोड़ा के कक्षा 9 वीं 10 वीं के छात्र/छात्राओं को अदानी पावर प्लांट लिमिटेड कोरबा का भ्रमण कराया गया पढ़े पूरी खबर

50
0

कोरबा संवाददाता – कृष्णा दास

कोरबा न्यूज 36गढ़ :– शासकीय हाई स्कूल गढ़उपरोड़ा के कक्षा 9 वीं 10 वीं के छात्र/छात्राओं को अदानी पावर प्लांट लिमिटेड कोरबा का भ्रमण कराया गया,बच्चों में इस उड़ान प्रोजेक्ट को लेकर काफी उत्सुकता बनी हुई थी जो इस उड़ान प्रोजेक्ट शैक्षणिक भ्रमण के साथ पूरा हुई इस शैक्षणिक भ्रमण से बच्चों को काफी अच्छी अच्छी जानकारियां मिली भ्रमण ऑफिसर प्रेमशंकर साहू सर के द्वारा विद्युत उत्पादन इकाईयों तंत्रों के बारे में विस्तार से बताया गया जो विज्ञान के थ्योरी में पढ़ते थे उसे आज भ्रमण के माध्यम से प्रत्यक्ष देखने समझने का अवसर मिला
अदाणी फाउंडेशन के ‘उड़ान’ प्रोजेक्ट का मुख्य उद्देश्य छात्रों को बड़े सपने देखने और उन्हें हकीकत में बदलने के लिए प्रेरित करना है। यह प्रोजेक्ट अदानी समूह की सुविधाओं जैसे बंदरगाहों, पावर प्लांट और विनिर्माण इकाइयों के एक्सपोज़र टूर आयोजित करके, छात्रों को बड़े पैमाने पर हो रही व्यावसायिक गतिविधियों के बारे में प्रत्यक्ष ज्ञान प्रदान करता है। इसके माध्यम से, युवा मेंटेनेंस को भविष्य के उद्यमी, नवप्रवर्तक और सफल व्यक्ति बनने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।


इस भ्रमण से छात्राओं में शिक्षा के प्रति जागरूकता और बढ़ी है इस भ्रमण के साथ बच्चे नई लक्ष्य,उद्देश्य लेकर आगे बढ़ते हुए बेहतर मुकाम पर पहुंचकर देश को आगे बढ़ाने में योगदान देने का लक्ष्य निर्धारित किए भ्रमण पूरा होने पश्चात बच्चों ने उड़ान प्रोजेक्ट जैसे बेहतर प्रोजेक्ट लाने और विद्यार्थियों को मार्गदर्शन देने के लिए अदानी फाउंडेशन को धन्यवाद ज्ञापित किया ।।
इस अवसर पर शासकीय हाई स्कूल गढ़उपरोड़ा व्याख्याता संजय चंद्रा,बबलू राम यादव,मधुलिका पाटले,भगवती कंवर,सरजू सर उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here