Home चर्चा में बिलासपुर कांग्रेस जिला शहर एंव ग्रामीण अध्यक्ष का भव्य स्वागत

बिलासपुर कांग्रेस जिला शहर एंव ग्रामीण अध्यक्ष का भव्य स्वागत

45
0
रतनपुर संवाददाता – विमल सोनी
 रतनपुर मे महामाया मंदिर के कीए दर्शन, कार्यकर्ताओ में दिखा जोश,
बिलासपुर कांग्रेस की नए जिला अध्यक्ष सुधांशु मिश्रा ओर महेंद्र गंगोत्री  का शनिवार को रतनपुर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। यह उनका अपने जिले का पहला दौरा था। महामाया चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी, जिन्होंने उनका उत्साहपूर्वक अभिनंदन किया। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया।
महामाया मंदिर में किए दर्शन,, स्वागत   के पश्चात दोनों नवनियिक्त शहर एंव ग्रामीण अध्यक्ष महामया मंदिर पहुंचे। उन्होंने मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर दोनों नेताओं ने रतनपुर की जनता और कार्यकर्ताओं द्वारा दिए गए समर्थन के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह स्वागत कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखा गया। कार्यकर्ताओं ने ‘कांग्रेस जिंदाबाद’ के नारे लगाए, जिससे उनका समर्थन स्पष्ट हुआ। इस अवसर पर,,, अलावा कई स्थानीय पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी द्वारा देश भर कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने चलाए जा रहे “संगठन सृजन अभियान” अभियान के तहत कल देर रात छत्तीसगढ़ के 41 जिलों में जिलाध्यक्षों की नियुक्ति सूची जारी कर दी गई है जिसमें एक लंबे समय के बाद बिलासपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष पद पर महेन्द्र गंगोत्री एवं शहर अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा का नाम जारी हुआ दोनों ही नियुक्ति पश्चात दर्शन हेतु रतनपुर पहुंचे जहां उनका स्वागत किया गया।
महेंद्र गंगोत्री का नाम जिलाध्यक्ष हेतु जारी होते ही ग्रामीण क्षेत्र के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं सहित युवा वर्ग ने हर्ष जाहिर किया, गंगोत्री युवाओं में एनएसयूआई और युवा कांग्रेस से राजनीतिक शुरुआत के कारण अच्छी खासी पैठ रखते है, साथ ही माना जा रहा है कि बिलासपुर ग्रामीण क्षेत्र में अनुसूचित जाति वर्ग की बहुलता के कारण समीकरण को साधने में गंगोत्री की नियुक्ति काफी प्रभावशाली होगी क्योंकि गंगोत्री युवा वर्ग के साथ साथ अपने जाती वर्ग में भी काफी प्रभाव रखते है।
नियुक्ति के तुरन्त बाद अपने जिले के सबसे पहले विश्व प्रसिद्ध मां महामाया रतनपुर में दर्शन हेतु पहुंचे जहां ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रतनपुर के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों ने गर्मजोशी से बाजे गाजे फूल मालाओं  से ऐतिहासिक स्वागत किया।
दर्शन उपरांत महेंद्र गंगोत्री ने शीर्ष कांग्रेस नेतृत्व सहित स्थानीय विधायक एवं कार्यकताओं का आभार प्रकट करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी संगठन ने दी है उस पर खरा उतरना है सभी को साथ लेकर चलते हुए कांग्रेस की विचारधारा के साथ पार्टी संगठन को मजबूत बनाना है। गुटबाजी जैसा कांग्रेस पार्टी में कुछ भी नहीं है सब कांग्रेसी एक है और अब अपने अपने स्तर पर पार्टी संगठन के लिए कार्य करते है सभी के सामंजस्य से आगे भी पार्टी संगठन को मजबूत बनाएंगे।
इस अवसर पर रतनपुर ब्लाक कांग्रेस कमेटी से प्रमुख रूप से समन्वय शीलत जायसवाल, आनंद जायसवाल, मदन कहरा, नीरज जायसवाल, आशीष शर्मा, वादिर खान, रामरतन भारद्वाज, संजय जायसवाल,संजय कोशले, रफीक बेग, हारून बेग, शिवा पांडे, पार्षद गण में पुष्पकांत कश्यप, सुनील अग्रवाल, रामफल श्रीवास,पार्षद पति संतोष सोनी, कुलदीप दुबे, ब्लाक किसान कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, रियाज अहमद खोखर, निकेश मिश्रा, सावन यादव, जितेंद्र चंदेल, शकीर मोहम्मद,संतोष सोनी,योगेश राज,निजाम शेख, सैफ अली, रॉकी अनुरागी, सुधीर दुबे, कृष्ना कश्यप, लम्बोदर कश्यप,अविनाश श्रीवास, प्रियांशु श्रीवास, आशीष केवट, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here