साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज़ का पहला मुकाबला भारत ने 17 रन से जीत लिया है। रांची के जेएससीए स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फैसला लिया। इसके बाद भारत ने स्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली (135 रन) की शतकीय पारी, सलामी बल्लेबाज़ रोहित शर्मा (57 रन) और कप्तान केएल राहुल की (60 रन) अर्धशतकीय पारियों की मदद से 8 विकेट पर 50 ओवर में 349 रन बनाए।
साउथ अफ्रीका के लिए इस मैच में मैथ्यू ब्रेट्ज़के ने सबसे ज्यादा 72 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं मार्को यानसेन ने भी 70 रन और कॉर्बिन बॉश ने 60 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। इसके अलावा टोनी डे जॉर्जी 39 और डेवाल्ड ब्रेविस ने 37 रन बनाए।
भारतीय गेंदबाज़ों में स्पिन गेंदबाज़ कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके, उनके अलावा हर्षित राणा ने 3, अर्शदीप सिंह को 2 और प्रसिद्ध कृष्णा को 1 सफलता मिली।









